भाजपा ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया बिहार चुनाव प्रभारी, सीआर पाटिल और केशव प्रसाद मौर्य होंगे सह प्रभारी

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी रणनीतिक टीम की घोषणा कर दी है। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बिहार चुनाव का मुख्य प्रभारी बनाया गया है।

Dharmendra Pradhan- फोटो : news4nation

Bihar Assembly Election : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों को धार देने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी रणनीतिक टीम की घोषणा कर दी है। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बिहार चुनाव का मुख्य प्रभारी बनाया गया है। उनके साथ केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल तथा उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को सह प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।


पार्टी सूत्रों के अनुसार, यह टीम बिहार में चुनावी रणनीति तय करने, संगठन को मजबूत करने और एनडीए के सहयोगी दलों के साथ समन्वय बनाने का काम करेगी।


धर्मेंद्र प्रधान इससे पहले भी बिहार चुनाव (2020) में प्रभारी रह चुके हैं और संगठन व चुनाव प्रबंधन में उनकी भूमिका को पार्टी नेतृत्व ने अहम माना है। वहीं, केशव प्रसाद मौर्य की पिछड़ा वर्ग (OBC) में पकड़ और सीआर पाटिल की प्रबंधन क्षमता को देखते हुए उन्हें टीम में शामिल किया गया है।

NDA में सीट बंटवारे की चर्चाएं तेज

इस फैसले के साथ ही बीजेपी ने यह संकेत दे दिया है कि वह बिहार चुनाव को पूरी ताकत से लड़ने की तैयारी में है। अब सबकी नजरें सीट बंटवारे और उम्मीदवारों की पहली सूची पर टिकी हैं।