Bihar politics - राहुल गांधी के बाद अब प्रियंका ने संभाला मोर्चा, बिहार में महिलाओं के साथ संवाद के साथ गांधी मैदान में विशाल जनसभा को करेंगे संबोधित
Bihar politics - राहुल गांधी के बाद अब प्रियंका गांधी बिहार में कांग्रेस को मजबूत करने में जुट गई है। कल पटना में वह महिलाओं से संवाद करेंगी।

Patna - बिहार विधानसभा चुनाव को इस बार कांग्रेस गंभीरता से रही है और पार्टी को फिर से सृजन करने के लिए बड़े नेता बिहार आ रहे हैं। यहां सीडब्लूसी की बैठक का आयोजन किया गया है। राहुल गांधी दो सप्ताह तक बिहार के अलग अलग शहरों में गए। वहीं प्रियंका गांधी ने भी मोर्चा संभाल लिया है। कांग्रेस की वायनाड सांसद कल पटना पहुंचेंगी।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी की राष्ट्रीय महासचिव और वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा जी 26 सितंबर 2025 को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में महिला संवाद कार्यक्रम में अपराह्न 12 बजे हिस्सा लेंगी और इसके बाद वें पटना से मोतिहारी के गांधी मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगी।
इस बात की जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने बताया कि राष्ट्रीय महासचिव सांसद प्रियंका गांधी 26 सितंबर को पटना एयरपोर्ट से सीधे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी और इसमें वें महिलाओं से सीधा संवाद करेंगी।
इस कार्यक्रम के पश्चात वें सीधे मोतिहारी गांधी मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित करने के लिए प्रस्थान कर जाएंगी। मोतिहारी में अपराह्न 3 बजे से जनसभा को संबोधित करेंगी।