Bihar News : पटना में धूमधाम से मनाया गया भाजपा संस्थापक सदस्य आर. के. सिन्हा का जन्मदिवस, भंडारे का हुआ आयोजन

Bihar News : भाजपा के संस्थापक सदस्य एवं पूर्व सांसद आर के सिन्हा का जन्मदिन पटना में धूमधाम से मनाया गया. इस मौके पर भंडारे का आयोजन किया गया. जिसमें सैकड़ों लोगों को खाना खिलाया गया......पढ़िए आगे

आर. के. सिन्हा का जन्मदिवस आज - फोटो : SOCIAL MEDIA

PATNA : भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य एवं पूर्व सांसद आर. के. सिन्हा का जन्मदिन राजधानी पटना में कार्यकर्ताओं और समर्थकों की ओर से अत्यंत धूमधाम से मनाया गया। इस शुभ अवसर पर पटना जंक्शन स्थित प्रसिद्ध महावीर मंदिर परिसर में एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को आदरपूर्वक भोजन कराया गया।

जन्मदिन के उपलक्ष्य में केवल महावीर मंदिर ही नहीं, बल्कि पटना के विभिन्न इलाकों में भी भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कई तरह के सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने आर. के. सिन्हा के दीर्घायु होने तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य की ईश्वर से प्रार्थना की।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में भाजपा के कई प्रमुख नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। उपस्थित रहने वालों में मुख्य रूप से अभिषेक सिंह, राजीव रंजन श्रीवास्तव, बख्तियारपुर से सुधीर कुमार, कुर्जी के पूर्व मुखिया सुधीर कुमार सिंह, वार्ड संख्या 20 के पार्षद पति अभिजीत कुमार, राजीव रंजन, राज्यवर्धन, प्रियरंजन, चंदन और संजय सहित कई अन्य पार्टी कार्यकर्ता शामिल रहे।

बता दें की रविंद्र किशोर सिन्हा एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं और सुरक्षा जगत में उन्हें प्यार से आरके सिन्हा के नाम से जाना जाता है। वे जनसंघ के दिनों से ही भाजपा से जुड़े हुए हैं और पार्टी में राज्य और केंद्रीय स्तर पर कई संगठनात्मक पदों पर रह चुके हैं। सिन्हा एक प्रथम पीढ़ी के उद्यमी हैं जिन्होंने 1974 में पूर्वी भारत में एक छोटे से किराए के कार्यालय से दो लोगों की टीम के साथ सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विसेज (इंडिया) लिमिटेड की सफलतापूर्वक शुरुआत की। उनके समर्पण और नेतृत्व ने इतिहास रच दिया और आज एसआईएस समूह एशिया प्रशांत क्षेत्र में मानव संसाधन सुरक्षा व्यवसाय में अग्रणी कंपनियों में से एक है, जिसके 36,000 से अधिक स्थायी कर्मचारी, 3000 कॉर्पोरेट ग्राहक और करोड़ों का कारोबार है।