सर्पदंश से मौत पर 10 लाख मुआवजे की मांग, विधानसभा में भाजपा विधायक जीवेश मिश्रा ने अपनी ही सरकार को घेरा

बिहार विधानसभा में भाजपा विधायक जीवेश मिश्रा ने सदन में मांग की कि सर्पदंश से मरने वालों के परिजनों को 10 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए।

compensation for snakebite deaths - फोटो : news4nation

Bihar Vidhansabha : बिहार विधानसभा में सर्पदंश से होने वाली मौतों पर मुआवजे को लेकर मुद्दा उठाया गया। भाजपा विधायक जीवेश मिश्रा ने सदन में मांग की कि सर्पदंश से मरने वालों के परिजनों को 10 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए। उन्होंने तर्क दिया कि जिस तरह शेर, बाघ, हाथी और मगरमच्छ जैसे जंगली जानवरों के हमले में मृत्यु होने पर 10 लाख रुपये की सहायता राशि दी जाती है, उसी तरह सर्पदंश के मामलों को भी जंगली जानवरों की श्रेणी में शामिल किया जाना चाहिए।


इस पर सरकार की ओर से मंत्री प्रमोद चन्द्रवंशी ने जवाब देते हुए कहा कि वर्तमान में सर्पदंश को लेकर इस तरह का कोई प्रावधान मौजूद नहीं है।

विपक्ष का जोरदार हंगामा
वहीं सदन में विपक्षी सदस्यों द्वारा लगातार हंगामा किया जा रहा है. वेळ में आकर विपक्ष के सदस्यों ने पोस्टर भी लहराए. इस पर स्पीकर प्रेम कुमार ने मार्शलों को पोस्टर छीनने का निर्देश दिया. इस दौरान काफी हंगामा होता रहा. सरकार की ओर से संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि विपक्ष का यह रवैया सही नहीं है. वे जिन सवालों का जवाब चाहते हैं सरकार उसका जवाब देने को तैयार है. लेकिन सिर्फ सदन की कार्यवाही को बाधित करना इनकी मानसिकता है. हालंकि इसके बाद भी हंगामा होता रहा.