Bihar Politics: पटना में BJP का शक्ति प्रदर्शन, मिलर मैदान में ऑनलाइन जुड़े पीएम मोदी और नितिन नवीन

Bihar Politics: पटना के मिलर हाईस्कूल मैदान में भारतीय जनता पार्टी की विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन हो रहा है।

पटना में BJP का शक्ति प्रदर्शन- फोटो : reporter

Bihar Politics: पटना के मिलर हाईस्कूल मैदान में आज यानी बुधवार को भारतीय जनता पार्टी की विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन हो रहा है। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ऑनलाइन माध्यम से जुड़े हैं। सभा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, पार्टी पदाधिकारी और एनडीए के नेता मौजूद हैं। कार्यक्रम के जरिए केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं, विकास कार्यों तथा संगठन की मजबूती का संदेश कार्यकर्ताओं और आम लोगों तक पहुंचाने की कवायद की जा रही है। कार्यक्रम की शुरुआत में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिवादन किया। उन्होंने प्रधानमंत्री के राजनीतिक सफर और जनसमर्थन का जिक्र करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी देश की जनता के प्रेम के कारण प्रधानमंत्री बने हैं। उनके इस बयान के बाद सभा में मौजूद कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।

मिलर मैदान में जुटे NDA के दिग्गज

मिलर हाईस्कूल मैदान में आयोजित सभा में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सारावगी, मंत्विरी नीतीश मिश्रा, विजय कुमार सिन्हा समेत एनडीए के कई सांसद, विधायक, मंत्री और वरिष्ठ नेता मौजूद हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं की भी बड़ी भागीदारी देखी जा रही है।सभा के जरिए पार्टी कार्यकर्ताओं को केंद्र और बिहार सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने का संदेश दिया जा रहा है। इसके साथ ही संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच प्रभावी ढंग से ले जाने पर भी जोर है।भाजपा के लिए यह आयोजन महज एक सभा नहीं, बल्कि संगठन और सरकार के कामकाज को एक साथ जनता के सामने रखने का मंच माना जा रहा है। प्रधानमंत्री के डिजिटल जुड़ाव से कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ा है।

सम्राट चौधरी ने विपक्ष पर जमकर हमला किया

विकसित भारत संकल्प सभा से सीएम सम्राट चौधरी ने विपक्ष पर जमकर हमला किया। केंद्र सरकार की योजनाओं को सम्राट चौधरी ने गिनवाया। सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में एक करोड़ महिलाओं को एनडीए की सरकार काम कर रही है।

शाम 5 बजे गांधी मैदान में दिखेगा ‘सेवा का रंग’

सुबह के राजनीतिक आयोजन के बाद पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में शाम 5 बजे ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी इस कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे।

इस आयोजन का फोकस राजनीति के साथ-साथ कला, संस्कृति, सेवा और विकास पर रहेगा। रंगोलियों, कलाकृतियों, लोककला, संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से सरकार के कामकाज और जनसेवा से जुड़े संदेशों को जनता के सामने पेश किया जाएगा।

एक दिन, दो बड़े आयोजन; BJP देगी बड़ा संदेश

पटना में एक ही दिन आयोजित होने वाले दोनों कार्यक्रमों को भाजपा की रणनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है। सुबह जहां ‘विकसित भारत’ के संकल्प के जरिए केंद्र सरकार के विजन और संगठनात्मक ताकत का संदेश दिया जा रहा है, वहीं शाम को ‘सेवा के रंग’ के जरिए विकास, जनकल्याण और बिहार की सांस्कृतिक विरासत को सामने लाने की तैयारी है।

दोनों आयोजनों में वरिष्ठ नेताओं, मंत्रियों, सांसदों, विधायकों, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ कलाकारों व सामाजिक संगठनों की मौजूदगी से पटना में भाजपा का बड़ा शक्ति प्रदर्शन देखने को मिल रहा है।

रिपोर्ट- अभिजीत