Bihar News: 'पूरी रात पढ़ाई करता हूं लेकिन'... JEE की तैयारी कर रहे छात्र ने उठाया खौफनाक कदम, माँ-पापा के नाम लिखी चिठ्ठी और....

Bihar News: पूरी रात पढ़ाई करता हूं..लेकिन परिणाम नहीं मिल रहा है...इसलिए आत्महत्या कर रहा हूं...सुसाइड नोट पर माँ-पापा के नाम यह चिठ्ठी लिख छात्र ने आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

JEE की तैयार कर रहे छात्र ने की खुदकुशी - फोटो : social media

Bihar News: पढ़ाई से परेशान छात्र ने खौफनाक कदम उठाया लिया। छात्र ने अपने माता-पिता को एक चिठ्ठी लिखी और सुसाइड कर लिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। दरअसल, पूरा मामला गांधी मैदान थाना क्षेत्र का है। जहां जेईई परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र ने आत्महत्या कर लिया है। मृतक हॉस्टल में रहता था। बता दें कि हाल ही में जेईई का परिणाम निकला है, आशंका जताई जा रही है कि छात्र अच्छे परिणाम ना मिलने से परेशान था। 

पढ़ाई से परेशान छात्र ने उठाया खौफनाक कदम 

गांधी मैदान के एसएचओ अखिलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि 21 अप्रैल 2026 की रात करीब 8:30 बजे 112 कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि एक छात्र ने आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जांच में सामने आया कि मृतक छात्र का नाम सौरव कुमार था, जो अपने दो चचेरे भाइयों के साथ रह रहा था। 

फांसी से लटका मिला शव

घटना के समय उसके दोनों भाई कोचिंग गए हुए थे। जब वे लौटे और दरवाजा खोलने की कोशिश की तो अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। संदेह होने पर उन्होंने वेंटिलेशन ग्रिल से झांककर देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। सौरव फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। 

सुसाइड नोट बरामद 

सुसाइड नोट में छात्र ने अपने माता-पिता के नाम लिखा है कि वह लगातार पूरी रात पढ़ाई करता था, लेकिन उसे अपेक्षित परिणाम नहीं मिल रहे थे। इसी मानसिक दबाव के कारण उसने यह कदम उठाने की बात कही है। प्राथमिक जांच में मामला पढ़ाई के दबाव से जुड़ा बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

पटना से अनिल की रिपोर्ट