Pappu Yadav: इत्तेफाक या साजिश ? MP पप्पू यादव के खिलाफ 'बम' से रची जा रही साजिश,वकील ने लगाया सनसनीखेज आरोप
Pappu Yadav: पप्पू यादव के वकील ने नीतीश सरकार पर सनसनीखेज आरोप लगाया है। वकील ने आरोप लगाया है कि एमपी जी के खिलाफ साजिश रची जा रहा है।
Pappu Yadav: पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव बेऊर जेल में बंद हैं। पप्पू यादव की जमानत याचिका पर सुनवाई लगातार टल रही क्योंकि सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी एक के बाद एक मिल रही है। पिछले 24 घंटे में 2 बार सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। इसी बीच सांसद के अधिवक्ता शिव नंदन भारती ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सांसद को जानबूझकर परेशान किया जा रहा है और बार-बार बम की अफवाह फैलाकर न्यायालय की कार्यवाही को साजिश के तहत बाधित किया जा रहा है।
अधिवक्ता का आरोप
अधिवक्ता ने बताया कि पप्पू यादव का स्वास्थ्य भी ठीक नहीं है और लगातार हो रही रुकावटों के कारण मामले की सुनवाई प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि यदि कोर्ट की कार्यवाही नियमानुसार और बिना व्यवधान के चलने दी जाए तो सांसद पप्पू यादव को राहत मिल सकती है। शिव नंदन भारती ने इसे सुनियोजित प्रयास बताते हुए निष्पक्ष और नियमित सुनवाई की मांग की है, ताकि मामले का जल्द समाधान हो सके।
इत्तेफाक या साजिश
वहीं पप्पू यादव के समर्थन में सोशल मीडिया पर ट्विट कर भी गंभीर आरोप लगाया गया। पोस्ट में सवाल किया गया कि इत्तेफाक या साजिश? पोस्ट में लिखा है कि,"जब से माननीय सांसद श्री पप्पू यादव जी को गिरफ्तार कर बेउर जेल भेजा गया है और उनकी सुनवाई होनी है, तब से 4 दिन के अंदर 3 बार कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी ईमेल से पटना पुलिस को मिली है.यह इत्तेफाक या साजिश "?
निकम्मी है पटना पुलिस
आगे लिखा गया कि,"पटना पुलिस इतनी निकम्मी है कि इस ईमेल भेजने वाले को खोज नहीं पा रही है? जबकि एक सांसद जिसके हर मूवमेंट की जिम्मेदारी पुलिस के पास होती है उसे दल बल और साजिश के साथ गिरफ्तार किया जाता है! ये नाकारा प्रशासन, जनता की गाढ़ी कमाई का इस तरह से दुरूपयोग कर जनता की आवाज को दबा नहीं सकते। इसलिए माननीय सांसद महोदय की लड़ाई जारी रहेगी।