Bihar Sarkari Naukri: बिहार में सिविल जज की बंपर बहाली, इतने पदों के लिए निकली वैकेंसी, जानिए कहां और कैसे करें आवेदन

Bihar Sarkari Naukri: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 33वीं बिहार न्यायिक सेवा परीक्षा 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक अभ्यर्थी 30 अप्रैल तक आवेदन कर सकेंगे।

बिहार न्यायिक सेवा परीक्षा के लिए आवेदन जारी - फोटो : social media

Bihar Sarkari Naukri:  बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 33वीं बिहार न्यायिक सेवा परीक्षा 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। कुल 173 सिविल जज के पदों पर भर्ती होनी है। अगर आप भी कानून की पढ़ाई कर चुके हैं और न्यायपालिका में करियर बनाना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए है। दरअसल, बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 33वीं बिहार न्यायिक सेवा परीक्षा 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

173 पदों पर होगी नियुक्ति 

इस भर्ती अभियान के तहत सिविल जज (जूनियर डिवीजन) के कुल 173 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 30 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आयोग द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, इन पदों का वर्गवार बंटवारा किया गया है। अनारक्षित (UR) वर्ग के लिए 69 सीटें, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए 17, अनुसूचित जाति (SC) के लिए 28, अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 2, अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) के लिए 36 और पिछड़ा वर्ग (BC) के लिए 21 पद निर्धारित किए गए हैं।

एलएलबी की डिग्री होना अनिवार्य 

भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन 25 फरवरी 2026 से शुरू हो चुका है, जबकि इसकी अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2026 तय की गई है। उम्मीदवारों की आयु की गणना 1 अगस्त 2025 के आधार पर की जाएगी, वहीं अनुभव की गणना 23 फरवरी 2026 तक की जाएगी। योग्यता की बात करें तो उम्मीदवार के पास बार काउंसिल ऑफ इंडिया से मान्यता प्राप्त संस्थान से एलएलबी (LL.B.) की डिग्री होना अनिवार्य है। 

3 साल की वकालत अनुभव जरुरी

साथ ही कम से कम 3 साल की वकालत का अनुभव जरूरी है। जिसे किसी प्रिंसिपल ज्यूडिशियल ऑफिसर या 10 साल से अधिक अनुभव वाले अधिवक्ता से प्रमाणित कराना होगा। लॉ क्लर्क के रूप में किया गया कार्य भी अनुभव में शामिल किया जाएगा। आयु सीमा के तहत न्यूनतम आयु 22 वर्ष निर्धारित की गई है। सामान्य वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 35 वर्ष है, जबकि महिलाओं, ईबीसी, बीसी, एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस और दिव्यांग उम्मीदवारों को छूट देते हुए अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है।

सभी वर्गों के लिए 100 रुपए आवेदन शुल्क 

आवेदन शुल्क सभी वर्गों के लिए 100 रुपये रखा गया है। चयन प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी होगी। सबसे पहले प्रारंभिक परीक्षा (ऑब्जेक्टिव) आयोजित की जाएगी। इसके बाद मुख्य परीक्षा होगी, जिसमें अनिवार्य और वैकल्पिक पेपर शामिल होंगे। मुख्य परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को 100 अंकों के इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम चयन दस्तावेज सत्यापन के बाद किया जाएगा।

यहां करें आवेदन 

इच्छुक उम्मीदवार BPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं, आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर ऑनलाइन शुल्क जमा करने के बाद आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। यह भर्ती अभियान राज्य में न्यायिक सेवा में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए सुनहरा अवसर माना जा रहा है।