Bihar Teacher News: सहरसा में कई शिक्षकों पर गिरी गाज! BPSC शिक्षक भर्ती में बड़ा खेल उजागर, जाएगी नौकरी?
Bihar Teacher News: बिहार लोक सेवा आयोग के जरिए नियुक्त शिक्षकों की भर्ती पर सवाल खड़े हो गए हैं। प्रमाण पत्रों के सत्यापन में गड़बड़ी सामने आने के बाद कई शिक्षकों की नौकरी पर खतरा मंडरा रहा है।
Bihar Teacher News: बिहार के शिक्षा विभाग में इन दिनों लगातार फर्जी दस्तावेजों के मामले सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में बड़ी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी अनुसार सहरसा में हजारों शिक्षकों भर्ती पर सवाल उठ रहे हैं। इन सभी शिक्षकों के प्रमाण पत्र में फर्जीवाड़ा सामने आया है। विभाग अब इन शिक्षकों पर कार्रवाई की तैयारी कर रहा है।
हजारों शिक्षकों के दस्तावेज नकली
जानकारी अनुसार, सहरसा जिले में बिहार लोक सेवा आयोग के जरिए नियुक्त शिक्षकों के प्रमाण पत्रों में गड़बड़ी सामने आया है। जिसके बाद से ही शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। जांच में कई शिक्षकों के दस्तावेज संदिग्ध पाए गए हैं, जिससे उनकी नौकरी पर संकट गहरा गया है। जिले में पिछले कुछ वर्षों में टीआरई-1, टीआरई-2 और टीआरई-3 के तहत करीब 3895 शिक्षकों की नियुक्ति की गई थी। इनमें टीआरई-1 में 1758, टीआरई-2 में 1169 और टीआरई-3 में 968 शिक्षक शामिल हैं। अब इन सभी के प्रमाण पत्रों का सत्यापन किया जा रहा है।
कंप्यूटर साइंस शिक्षकों पर कार्रवाई
हाल ही में कंप्यूटर विज्ञान के शिक्षकों के प्रमाण पत्रों की जांच में दो दर्जन से अधिक शिक्षकों के दस्तावेजों में अनियमितता पाई गई है। इन सभी से स्पष्टीकरण मांगा गया है और विभाग उनके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी में है। प्रमाण पत्रों में गड़बड़ी सामने आने के बाद यह आशंका जताई जा रही है कि शिक्षा माफिया का नेटवर्क उच्च स्तर तक फैला हुआ है। इससे पहले 2012-15 के दौरान भी बड़े पैमाने पर फर्जी शिक्षकों की पहचान हुई थी।
जांच जारी, कार्रवाई तय
अब प्रतियोगी परीक्षा के जरिए चयनित शिक्षकों में भी ऐसी गड़बड़ी सामने आना गंभीर चिंता का विषय बन गया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी हेमचंद्र ने बताया कि BPSC से नियुक्त शिक्षकों के प्रमाण पत्रों में अनियमितता की शिकायतें मिली हैं। सभी मामलों की जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। लगातार हो रही इस जांच से शिक्षकों के बीच डर का माहौल है, वहीं शिक्षा व्यवस्था की पारदर्शिता पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।