बिहार में बनेगा हाईस्पीड रेल कॉरिडोर ... वित्त मंत्री का बड़ा ऐलान, इस रूट पर चलेगी ट्रेन

देश में 7 हाईस्पीड रेल कॉरिडोर बनाए जाएंगे, बिहार में बनेगा हाईस्पीड रेल कॉरिडोर, पटना में जहाज मरम्मत सुविधा

Budget 2026- फोटो : news4nation

Budget 2026 : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण रविवार को वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश कर रही हैं. बजट पेश करते हुए उन्होंने बिहार के लिए बड़ा ऐलान किया है. इसमें बिहार को हाईस्पीड रेल कॉरिडोर में शामिल करना एक प्रमुख ऐलान रहा है. निर्मला सीतारमण ने कहा कि देश में 7 हाईस्पीड रेल कॉरिडोर बनाए जाएंगे. इसमें  मुंबई से पूना, पूना से हैदराबाद, हैदराबाद से बेंगलुरु, हैदराबाद से चेन्नई, सिलिगुड़ी से वाराणसी तक का कोरिडोर शामिल होगा. 


इन 7 कोरिडोर में  सिलिगुड़ी से वाराणसी तक का कोरिडोर बिहार के रास्ते जाएगा. यानी इस रेल रूट का एक बड़ा हिस्सा बिहार के कई जिलों से गुजरेगा जिससे कई इलाकों को फायदा होगा. दरअसल, वित्त मंत्री ने कनेक्टिविटी के लिए कई बड़ी घोषणा की है. इसमें देश में सी प्लेन बनाने वालों को सपोर्ट दिया जाएगा. साथ ही विकसित भारत के लिए हाई लेवल बैंकिंग कमेटी बनाई जाएगी. वहीं देश में 7 हाईस्पीड रेल कॉरिडोर बनाए जाएंगे.


पटना में जहाज मरम्मत सुविधा

बजट भाषण में वित्त मंत्री ने घोषणा की कि, राजधानी पटना में जहाज मरम्मत सुविधाएं दी जाएगी। उन्होंने ऐलान किया कि बनारस और पटना में जहाज मरम्मत सुविधाएं उपलब्ध होंगी। घोषणा के अनुसार वाटरवेज का इस्तेमाल करने के लिए ट्रेनिंग दी जाएगी। वाराणसी और पटना को डेवलप करके इंटरनल वाटरवेज को डेवलप किया जाएगा।


दवाओं की कीमत होगी सस्ती

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में अपना 9वां बजट पेश करते हुए हेल्थकेयर सेक्टर को लेकर कई बेहतरीन ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि शुगर और कैंसर की दवाएं सस्ती होंगी। साथ ही फार्मा सेक्टर में 10 हजार करोड़ का निवेश होगा। दवा बनने के लिए दस हज़ार करोड़का निवेश होगा। इस बजट में दवा बनाने के लिए बायो फार्मा शक्ति का ऐलान किया गया।