Bihar News: पटना में चोरों का तांडव! बंद घर से कैश और नकदी लेकर उड़े चोर, इलाके में फैली दहशत

Bihar News: बिहार में अपराधिक घटनाएं चरम पर है। अपराधी एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला पटना का है। जहां एक बार फिऱ चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है।

चोरों का तांडव - फोटो : reporter

Bihar News: राजधानी पटना में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। बैक-टू-बैक हो रही वारदातों से जहां लोगों में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं। ताजा मामला बेऊर थाना क्षेत्र के हसनपुरा गांव का है। जहां अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए चोरी की घटना को अंजाम दिया।

चोरों का आतंक 

मिली जानकारी के अनुसार, चोरों ने घर में घुसकर करीब 11 हजार रुपये नकद और कुछ आभूषण चोरी कर लिए। घटना की सूचना मिलते ही बेऊर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए फुलवारीशरीफ के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-01 ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। वहीं, साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल और डॉग स्क्वॉड की टीम को भी बुलाया गया है। 

हाल ही में हुई थी डेढ़ करोड़ की चोरी 

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। गौरतलब है कि हाल ही में कंकड़बाग थाना क्षेत्र के पीसी कॉलोनी में एक रिटायर्ड कर्नल के बंद घर में भी चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया था। वहां से करीब डेढ़ करोड़ रुपये के आभूषण और लाखों रुपये नकद चोरी कर लिए गए थे। 

अभी तक नहीं हुआ खुलासा 

इसके अलावा गर्दनिबाग थाना क्षेत्र में भी चोरी की घटना सामने आई थी, जिसका खुलासा अब तक नहीं हो सका है। लगातार सामने आ रही चोरी की घटनाओं ने पटना पुलिस के सामने बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है। अब देखना होगा कि पुलिस इन मामलों का कब तक खुलासा कर पाती है और राजधानी में बढ़ते चोरी के आतंक पर कब तक काबू पा पाती है।

पटना से अनिल की रिपोर्ट