Bihar News : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने थावे मंदिर में की पूजा-अर्चना, बिहार की सुख-समृद्धि की मांगी कामना

Bihar News : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गोपालगंज के थावे मंदिर में पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख, शांति, खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की.....पढ़िए आगे

सीएम ने थावे मंदिर में की पूजा अर्चना - फोटो : SOCIAL MEDIA

PATNA : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने गोपालगंज दौरे के दौरान प्रसिद्ध थावे मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने माँ थावे भवानी के चरणों में शीश नवाया और संपूर्ण बिहार की सुख, शांति, खुशहाली एवं निरंतर समृद्धि की कामना की। मंदिर प्रांगण में उनके आगमन को लेकर सुरक्षा और व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए थे।

पूजा-अर्चना के पश्चात पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि वे माँ थावे भवानी का पावन आशीर्वाद लेने आए हैं। उन्होंने कहा कि माँ थावे की कृपा संपूर्ण बिहारवासियों पर सदैव बनी रहे। उन्होंने कामना व्यक्त की कि हमारा बिहार आर्थिक और सामाजिक रूप से समृद्ध हो तथा विकास के पथ पर बिना रुके निरंतर आगे बढ़ता रहे।

मुख्यमंत्री के गोपालगंज आगमन पर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका औपचारिक अभिनंदन किया। इसके साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों, राजनीतिक कार्यकर्ताओं एवं मंदिर प्रबंधन समिति की ओर से भी मुख्यमंत्री का पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र तथा प्रतीक चिह्न भेंटकर भव्य स्वागत किया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम के दौरान राज्य सरकार के कई वरिष्ठ मंत्री और विधायक मौजूद रहे। इनमें खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री अशोक चौधरी, शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, ग्रामीण कार्य मंत्री सुनील कुमार, विधायक मंजीत कुमार सिंह, विधायक सुभाष सिंह और विधान पार्षद राजीव कुमार उर्फ गप्पू बाबू सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि शामिल थे।

इस अवसर पर बिहार सरकार का प्रशासनिक अमला भी मुस्तैद रहा। मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, पुलिस महानिदेशक विनय कुमार, पर्यावरण अपर मुख्य सचिव आनंद किशोर, सचिव लोकेश कुमार सिंह, स्वास्थ्य सचिव कुमार रवि, सारण आयुक्त मनीष कुमार, पर्यटन निगम एमडी नंदकिशोर, सारण डीआईजी नीलेश कुमार, जिलाधिकारी समीर सौरभ और पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी समेत कई वरीय अधिकारी उपस्थित रहे।