BIHAR NEWS - पार्टी कार्यकर्ताओं संग होली मिलन समारोह में मना रहे चिराग पासवान हुए चोटिल, जांच के लिए पहुंची डॉक्टरों की टीम
BIHAR NEWS - LJPR के प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं संग होली मिलन समारोह में शामिल चिराग पासवान चोटिल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि उनके पैर में चोट लगी है। जिसके बाद अब जांच के लिए डॉक्टर भी पहुंच गए हैं।

PATNA - होली मिलन समारोह के दौरान चिराग पासवान चोटिल हो गए है। बताया जा रहा है कि उनके दाएं पैर में चोट लगी है, जिसके बाद वह कार्यक्रम अधूरा छोड़कर अपने कमरे में चले गए। वहीं सूचना के बाद अब जांच के लिए डॉक्टरों की टीम पहुंच गई है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि चिराग की चोट कितनी गंभीर है।
नवंबर में फिर मनाएंगे होली
चोटिल होने से पहले कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए चिराग पासवान ने कहा कि अगली होली नवंबर में मनाएंगे। उन्होंने कहा कि बिहार में नरेंद्र मोदी की सोच वाली सरकार बनेगी।
पार्टी कार्यालय में हो रहा था कार्यक्रम
बता दें कि लोजपारा के प्रदेश कार्यालय में चिराग पासवान ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया था। जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता शामिल हुए थे। चिराग पासवान भी उन सभी को होली की बधाई देने के साथ उनको रंग, अबीर और गुलाल लगा रहे थे।
REPORT - NARROTTAM KUMAR