Bihar News: खड़ा..होइए... जल्दी कराइए ई काम... सीएम नीतीश ने भरे मंच से डीजीपी को दे दिया बड़ा आदेश
Bihar News: खड़ा..होइए... जल्दी कराइए ई काम...सीएम नीतीश ने आज भरे मंच से डीजीपी को कई सख्त आदेश दिया है। सीएम नीतीश ने कहा है कि आप पूरा कर दीजिएगा तो हमको बहुत अच्छा लगेगा..
Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज बिहार पुलिस के नवनियुक्त सिपाहियों को नियुक्ति पत्र बांटा। इस दौरान सीएम नीतीश ने ना सिर्फ लालू-राबड़ी पर बड़ा हमला बोला बल्कि बिहार पुलिस के डीजीपी को भी सख्त आदेश दे दिया। भरे मंच से सीएम नीतीश ने डीजीपी को खड़ा कर सख्त आदेश दिया। सीएम नीतीश ने कहा कि जल्द से जल्द इस काम को पूरा करिए। इस दौरान सीएम नीतीश हाथ जोड़कर अनुरोध भी करते दिखें।
सीएम नीतीश ने नए पुलिसकर्मियों को दिया नियुक्ति पत्र
दरअसल, बापू सभागार में आज बिहार पुलिस के नए सिपाहियों के लिए नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। सीएम नीतीश ने सभी नए पुलिसकर्मियों को नियुक्ति पत्र दिया। जिसके बाद सीएम नीतीश ने सभा को संबोधित भी किया। अपने संबोधन के दौरान सीएम नीतीश ने डीजीपी को मंच पर खड़ा करते हुए कहा कि, आप जल्द से जल्द इस काम को करिए। बहाली किया जाना है तो इसको जल्दी करिए।
लालू-राबड़ी पर हमला
सीएम नीतीश ने लालू-राबड़ी राज पर हमला बोलते हुए कहा कि, पहले क्या स्थिति थी जो कुछ भी था पहले हमलोग तो यहां 24 नबंवर 2005 में आए थे। उसके पहले तो यहां दूसरों का राज था। जब हमलोग आए तो जो भी काम था किए, लेकिन पहले क्या स्थिति थी उस समय तय था कि पुलिस बल में पुलिसकर्मियों की संख्या 51 हजार थी लेकिन तब बिहार पुलिस में केवल 42 हजार पुलिसकर्मी थे। जब हम आए तो बोले कि इतने कम पुलिसकर्मी क्यों हैं, इसलिए हमलोगों ने कहा कि इसकी संख्या बढ़ानी होगी।
पुलिस बल की संख्या बढ़ाई
सीएम नीतीश ने आगे कहा कि, हमलोगों ने 2006 से पुलिसबल की संख्या बढ़ा दी। 2013 में महिलाओं के लिए भी आरक्षण बढ़ाए। बिहार पुलिस में महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण दिया गया। हमलोग के आने के बाद पुलिस की संख्या 1 लाख 10 हजार हो गई। सीएम नीतीश ने कहा कि जब 1 लाख 10 हजार हो गई तो हमने एक मीटिंग कहा कि, ये ठीक है। पहले 42481 था अब हो गई है 1 लाख 10 हजार तो इसको और बढ़ाना होगा।
सीएम नीतीश ने डीजीपी को दिया आदेश
सीएम नीतीश ने कहा कि हमने 2 साल पहले ही कहा था कि अब पुलिस में संख्या होनी चाहिए 2 लाख 29 हजार। ये लोग अब काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि, अनुरोध किया काम करिए, तेजी से करिए। तब इन लोगों ने कहा कि, तय किया है 55 हजार अलग से करेंगे। क्यों नहीं तेजी से कर रहे हैं। इसके बाद सीएम नीतीश ने कहा कि, जब कह दिया था कि 55 हजार करेंगे तो क्यों नहीं किए खड़ा होइए...55 हजार भी कहे हैं तो आप बहुत जल्दी पूरा करिए देर मत करिए। जल्दी करिएगा तो हमको बहुत अच्छा लगेगा। उन्होंने कहा कि, इस बार 21 हजार सिपाहियों की बहाली पूरी हो गई है, इसक बाद और भी इसके अलावे जो हैं उनका भी हो जाएगा।
बिहार पुलिस में जितनी महिलाएं उतनी अन्य किसी राज्य में नहीं
सीएम ने कहा कि, देखिए भाई मेरा बतवा सुनिएगा ता अगला महीना आप बाकी सब को भी इसी महीना कर दीजिएगा तो हमको बहुत अच्छा लगेगा। उन्होंने कहा कि आप अगर ये कर दीजिएगा तो हमको अच्छा लगेगा। सीएम नीतीश ने कहा कि हमने ही किया था। उन्होंने कहा कि बिहार पुलिस में जितनी महिलाएं हैं उतनी महिलाएं देश के किसी राज्य में नहीं पुलिस बल में नहीं हैं। इसलिए और भी जो संख्या बचा है उसका भी तेजी से करिए।
पटना से रंजन की रिपोर्ट