लालू तेजस्वी को राघोपुर से उखाड़ने के लिए CM नीतीश का बड़ा प्लान 6 लेन पुल के बाद जानिए अब क्या होगा खेल
नीतीश कुमार ने लालू परिवार के गढ़ राघोपुर दियारा और उसके आस-पास के इलाके के विकास के लिए किया कमिटी का गठन,बढ़ेगी तेजस्वी की टेंशन, विगत दिनों ही मुख्यमंत्री ने पटना से राघोपुर के लिए 6 लेन पुल का उद्घाटन किया था।

N4N डेस्क: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हाल ही में करीब 5000 करोड़ की लगात से निर्मित पटना से राघोपुर तक कच्ची दरगाह-बिदुपुर 6 लेन गंगा पुल का उद्घाटन किया था। इस पुल के बन जाने के राघोपुर दियारा के लोगों को बड़ी राहत मिली है। अब राघोपुर से पटना का सफर मात्र पांच मिनट में तय किया जा सकेगा। पुल बन जाने के राघोपुर के बीस पंचायतों के लाखों लोगों को लाभ मिलेगा और अब राघोपुर दियारा और उसके आस-पास के इलाके के विकास की संभावनाओं की तलाश के लिए राज्य सरकार ने एक कमिटी गठित की है। जो विकास की संभावनाओं के सभी पहलुओं का अध्ययन कर कार्य योजना तैयार करेगी। जिसकी जानकारी सीएम नीतीश ने एक्स पर साझा करते हुए दी है।
उल्लेखनीय है की पूर्व उप मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव राघोपुर विधानसभा से विधायक हैं। यह क्षेत्र लालू परिवार का गढ़ माना जाता रहा है। लालू यादव और राबड़ी देवी भी इसी विधानसभा से विधायक रह चुके हैं। ऐसे में नीतीश कुमार द्वारा राघोपुर के विकास के लिए संभावनाओं की तलाश के लिए कमिटी का गठन करना लालू परिवार और विशेषकर तेजस्वी की टेंशन बढ़ा सकता है।<
आप जानते हैं कि 23 जून 2025 को कच्ची दरगाह-बिदुपुर 6 लेन गंगा पुल परियोजना के पटना से राघोपुर की सम्पर्कता का लोकार्पण किया गया है। इस पुल के लोकार्पण होने से सुगम आवागमन के साथ-साथ राघोपुर दियारा इलाके में सामाजिक, आर्थिक और पर्यटकीय गतिविधियां सुदृढ़ होंगी। निवेश के नए रास्ते… pic.twitter.com/iHSvQTyprR
— Nitish Kumar (@NitishKumar) June 28, 2025
/p>
.
दरसल नीतीश कुमार ने ट्विट करते हुए लिखा कि आप जानते हैं कि 23 जून 2025 को कच्ची दरगाह-बिदुपुर 6 लेन गंगा पुल परियोजना के पटना से राघोपुर की सम्पर्कता का लोकार्पण किया गया है। इस पुल के लोकार्पण होने से सुगम आवागमन के साथ-साथ राघोपुर दियारा इलाके में सामाजिक, आर्थिक और पर्यटकीय गतिविधियां सुदृढ़ होंगी। निवेश के नए रास्ते बनेंगे जिससे युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे। इससे राघोपुर दियारा तथा उसके पूर्वी एवं पश्चिमी इलाके में विकास की असीम संभावनाएं उत्पन्न हुई हैं। इस परिप्रेक्ष्य में इस क्षेत्र के संपूर्ण विकास के लिए सड़कों के और अधिक निर्माण के साथ-साथ अन्य आधारभूत संरचनाओं का भी निर्माण करना होगा।
इसे ध्यान में रखते हुए इस क्षेत्र के विकास के लिए राज्य सरकार द्वारा एक कमिटी गठित की गई है, जो क्षेत्र का स्थल अध्ययन कर सुनियोजित विकास की संभावनाओं के सभी पहलुओं का अध्ययन कर कार्य योजना तैयार करेगी। हमारा प्रयास है कि न्याय के साथ विकास का लाभ प्रदेश के हर क्षेत्र और तबके को बिना किसी भेदभाव के समान रूप से मिले क्योंकि जनता की सेवा ही हमारा धर्म है।