Bihar News: सीएम नीतीश अब इनको हर महीने देंगे 15 हजार रुपए, युवाओं को मिलेगा फायदा, जानिए कैसे उठा सकेंगे लाभ

Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन युवाओं को हर महीने 15 हजार रुपए देंगे। सीएम नीतीश के नए योजना के तहत इसका फैसला लिया गया है। आइए जानते हैं आप इसका लाभ कैसे लेंगे।

सीएम नीतीश की बड़ी सौगात - फोटो : social media

Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब इन युवाओं को 15 हजार रुपए देंगे। दरअसल, राज्य में पारंपरिक, लोक और लुप्तप्राय कलाओं के संरक्षण और संवर्धन के लिए मुख्यमंत्री गुरु-शिष्य परंपरा योजना लागू की जा रही है। इस योजना के तहत राज्य की लोक कला, संगीत, नृत्य और वादन परंपराओं को आगे बढ़ाने के लिए अनुभवी कलाकारों (गुरु) के मार्गदर्शन में युवा प्रतिभाओं (शिष्यों) को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए बजट में अलग से राशि का प्रावधान किया जाएगा।

इन युवाओं को देंगे 15 हजार रुपए 

कला एवं संस्कृति विभाग के तहत संचालित इस योजना में चयनित गुरु को 15 हजार रुपये प्रति माह, संगीतकार को 7,500 रुपये और शिष्य को 3,000 रुपये प्रति माह की आर्थिक सहायता दी जाएगी। योजना का उद्देश्य पारंपरिक कलाओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाना और कलाकारों को स्थायी मंच उपलब्ध कराना है।

कलाकारों को पेंशन का लाभ

मुख्यमंत्री कलाकार पेंशन योजना के तहत पात्र कलाकारों को 3,000 रुपये प्रति माह पेंशन दी जाएगी। इस योजना में पटना, सारण, खगड़िया, कटिहार, पूर्णिया, बांका, भोजपुर, अररिया, जहानाबाद और किशनगंज के कुल 85 कलाकारों का चयन किया गया है।

संस्कृति और विरासत पर फोकस

वैशाली में 550.48 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय-सह-स्तूप का निर्माण कार्य पूरा किया जाएगा। इसके साथ ही राज्य की पांडुलिपि विरासत को संरक्षित करने, डिजिटाइज करने और आम लोगों तक पहुंचाने के लिए संस्कृति मंत्रालय एवं कला एवं संस्कृति विभाग के बीच एमओयू किया गया है, ताकि नई पीढ़ी को ऐतिहासिक और सांस्कृतिक ज्ञान मिल सके।

फिल्म नीति से बढ़ेगा रचनात्मक माहौल

पहली बार लागू की गई फिल्म पॉलिसी के तहत बिहार में फिल्म, वेब सीरीज और डॉक्यूमेंट्री समेत कुल 30 प्रोजेक्ट्स की शूटिंग की अनुमति दी गई है। इससे राज्य में फिल्म और रचनात्मक उद्योग को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

अटल कला भवन का विस्तार

राज्य में 620 दर्शकों की क्षमता वाले अटल कला भवन का निर्माण भी किया जा रहा है। अब तक 7 जिलों में इसका निर्माण पूरा हो चुका है। लखीसराय और बांका में निर्माण कार्य जारी है, जबकि नवादा, अरवल, बक्सर, कैमूर, सीवान और अररिया में निर्माण कार्य प्रगति पर है। सरकार का कहना है कि इन योजनाओं के जरिए बिहार की सांस्कृतिक पहचान को सशक्त किया जाएगा और कलाकारों को सम्मानजनक आजीविका के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।