बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के समागम में शामिल हुए सीएम नीतीश, जदयू नेता छोटू सिंह के साथ सायन कुणाल ने विराट रामायण मंदिर का तैल चित्र देकर किया अभिनंदन

PATNA : बिहार राज्य नागरिक परिषद के महासचिव अरविंद कुमार सिंह उर्फ छोटू सिंह और बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के सदस्य सायण कुणाल ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को विराट रामायण मंदिर का तैल चित्र भेंट कर अभिनंदन किया। इस अवसर को लेकर अरविंद कुमार सिंह उर्फ छोटू सिंह ने कहा कि यह केवल एक चित्र नहीं, बल्कि बिहार की आस्था, संस्कृति और हमारी समृद्ध परंपरा का प्रतीक है।

सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सदैव धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण तथा उनके संवर्द्धन के लिए संवेदनशील रहे हैं। विराट रामायण मंदिर का तैल चित्र उन्हें भेंट करना इसी भाव को समर्पित करने का प्रयास था। उन्होंने इस अवसर को अविस्मरणीय बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के कर-कमलों से इस चित्र का स्वीकार करना पूरे आयोजन को ऐतिहासिक बना गया।

सिंह ने कहा कि धार्मिक न्यास परिषद द्वारा आयोजित समागम समाज में आध्यात्मिक चेतना, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक गौरव को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ऐसे आयोजनों से बिहार की आध्यात्मिक धरोहर और भी समृद्ध होगी और समाज में धार्मिक एवं सांस्कृतिक सद्भाव का संदेश जाएगा।