Bihar News: सुबह सुबह जदयू नेता संजय सिंह के आवास पहुंचे सीएम नीतीश, महाराणा प्रताप स्मृति समारोह में हुए शामिल
Bihar News: सीएम नीतीश सुबह सुबह जदयू नेता संजय सिंह के आवास पर पहुंचे। जहां उन्होंने महाराणा प्रताप स्मृति समारोह में शामिल हुए। सीएम नीतीश करीब 10 मिनट तक कार्यक्रम में रहे।
Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों समृद्धि यात्रा पर हैं। समृद्धि यात्रा के तीसरे दिन यानी आज सीएम नीतीश सीतामढ़ी और शिवहर जाएंगे। लेकिन यात्रा पर रवाना होने से पहले सीएम नीतीश बिहार विधान परिषद में जदयू के सदस्य संजय सिंह के आवास पहुंचे। सीएम नीतीश संजय सिंह के आवास पर आयोजित महाराणा प्रताप स्मृति समारोह में शामिल हुए।
संजय सिंह के आवास पहुंचे सीएम नीतीश
वहीं समारोह स्थल पर पहुंचने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। उन्होंने वहां मौजूद लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। मुख्यमंत्री के साथ कई मंत्री भी उपस्थित थे। नीतीश कुमार करीब 10 मिनट तक समारोह स्थल पर रुके। इस दौरान उन्होंने लोगों को शुभकामनाएं दीं और कार्यक्रम में शामिल होने आए लोगों से संवाद किया। इसके बाद मुख्यमंत्री यात्रा पर रवाना हो गए।