Bihar police news -बिहार पुलिस को मिलेंगे 21 हजार नए सिपाही, सीएम नीतीश कल सौंपेंगे नियुक्ति पत्र, अब अपराध का सामना करने के लिए और मजबूत हुई बिहार पुलिस
Bihar police news - बिहार पुलिस में कल नया अध्याय जुड़ेगा। बिहार पुलिस में एक साथ 21 हजार से ज्यादा नए सिपाही जुड़नेवाले हैं। सीएम नीतीश कुमार द्ववारा इनको नियुक्ति पत्र सौंपा जाएगा।
Patna - कल 28 जून 2025 राज्य के युवाओं और बिहार पुलिस के लिए महत्वपूर्ण दिन है। कल बापू सभागार में 21,391 नवनियुक्त सिपाहियों को नियुक्ति पत्र वितरित किया जाएगा। प्रदेश में कानून का राज स्थापित है। विधि व्यवस्था सुढृढ़ रहे, यह शुरू से हमारी प्राथमिकता रही है। कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बिहार में लगातार पुलिसकर्मियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की नियुक्ति की जा रही है।
24 नवम्बर 2005 को नई सरकार बनने के समय बिहार पुलिस में कार्यरत बल की संख्या मात्र 42,481 थी। वर्ष 2006 से कानून व्यवस्था को और बेहतर करने के लिए पुलिस बल की संख्या में लगातार बढ़ोतरी की गई। सरकार ने तय किया है कि पुलिस बल की संख्या को और बढ़ाना है तथा इसके लिए कुल 2 लाख 29 हजार से भी अधिक पदों का सृजन कर तेजी से पुलिसकर्मियों की बहाली की जा रही है।
स्वीकृत बल के अनुरूप सभी पदों को इस साल के अंत तक भर दिया जाएगा। इससे अपराध नियंत्रण में मदद मिलेगी, ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में पुलिस की उपस्थिति बढ़ेगी और आम नागरिकों की बेहतर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित हो सकेगी।
अगले महीने होनी है सिपाही भर्ती परीक्षा
बता दें एक तरफ 21 हजार सिपाहियों को नियुक्ति पत्र बांटने की तैयारी है। वहीं अगल महीने फिर लगभग 20 हजार सिपाही के पदों के लिए परीक्षा होनी है। जिसके लिए तारीखों की घोषणा भी कर दी गई है।