Bhojpur crime: भोजपुर में व्हीलचेयर पर बैठे दिव्यांग की गला दबाकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंप, परिवार वालों ने जताई हत्या की आशंका
Bhojpur crime: भोजपुर जिले के करजा गांव में एक दिव्यांग व्यक्ति की जामुन के पेड़ के नीचे गला दबाकर हत्या कर दी गई। जानिए पूरा मामला, जांच की दिशा और परिवार का हाल।

Bhojpur Crime: भोजपुर जिले के बहोरनपुर थाना क्षेत्र के करजा गांव स्थित बगीचे में एक दिव्यांग व्यक्ति की गला दबाकर हत्या कर दी गई। घटना को लेकर गांव एवं आसपास के इलाके में सनसनी मच गई है। मृतक जीभ मुहं से आधा बाहर निकला हुआ पाया गया है। जानकारी के अनुसार मृतक बहोरानपुर थाना क्षेत्र के करजा गांव वार्ड नंबर 2 निवासी रवि रंजन यादव का 35 वर्षीय पुत्र छोटका यादव है। वह दोनों पैरों से दिव्यांग था एवं व्हीलचेयर के सहारे इधर-उधर जाता था।
मृतक के चचेरे भाई मुन्ना यादव ने बताया कि गुरुवार की शाम करीब छह बजे वह घर से व्हीलचेयर पर बैठकर बगीचा घूमने के लिए निकला था। रात में करीब साढ़े दस जब उनके भतीजे ने उनके मोबाइल पर कॉल किया तो उन्होंने बोला कि कि मैं घर आ रहा हूं। लेकिन वह रात में घर वापस नहीं लौटे। इसी बीच शुक्रवार की सुबह जब गांव के लोग बगीचे की तरफ गए तो उन्होंने देखा कि वह बगीचे में जामुन के पेड़ के नीचे मृत अवस्था में व्हीलचेयर बैठा हुआ है। जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना उसके परिजनों को दी। सूचना पाकर परिजन वहां पहुंचे और उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी।
मुन्ना यादव ने हत्या करने की आशंका जताई
दूसरी तरफ मृतक के चचेरे भाई मुन्ना यादव ने उसकी गला दबाकर हत्या करने की आशंका जताई है। साथ उन्होंने अपने दिव्यांग चचेरे भाई का गांव में किसी भी व्यक्ति से किसी भी प्रकार की विवाद एवं दुश्मनी की बातों से साफ इनकार किया है।हालांकि दिव्यांग व्यक्ति की हत्या किसने और क्यों की। इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।
मृतक के घर में मच गया कोहराम
बताया जाता है कि मृतक अपने तीन भाई व एक बहन में तीसरे स्थान पर था। उसके परिवार में मां व दो भाई पिंटू यादव, त्रिलोकी यादव एवं एक बहन दुर्गावती देवी है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। इस घटना के बाद मृतक के परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।
भोजपुर आरा से आशीष कुमार की रिपोर्ट