Bihar News: सीएम नीतीश का मास्टरस्ट्रोक, महिलाओं के लिए खोला खजाना, खर्च होंगे 9 हजार करोड़, जानें किसे क्या मिलेगा?

Bihar News: सरकार इस मद में 48 हजार करोड़ रुपये से अधिक खर्च करेगी। वहीं, सात निश्चय-3 योजना के तहत करीब 14 हजार करोड़ रुपये खर्च किए जाने का अनुमान है।जिसमें लगभग 9 हजार करोड़ रुपये सिर्फ महिलाओं की भागीदारी से जुड़े कार्यक्रमों पर खर्च होंगे।

नीतीश का महिलाओं को बड़ी सौगात- फोटो : social media

Bihar News: बिहार की नीतीश सरकार ने महिलाओं के लिए बड़ फैसला लिया है। राज्य के 3.46 लाख करोड़ रुपये के वार्षिक बजट में महिलाओं के बहुमुखी विकास और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने पर खास जोर दिया गया है। सरकार इस मद में 48 हजार करोड़ रुपये से अधिक खर्च करेगी। वहीं, सात निश्चय-3 योजना के तहत करीब 14 हजार करोड़ रुपये खर्च किए जाने का अनुमान है।

9 हजार करोड़ महिलाओं पर होंगे खर्च 

जिसमें लगभग 9 हजार करोड़ रुपये सिर्फ महिलाओं की भागीदारी से जुड़े कार्यक्रमों पर खर्च होंगे। वार्षिक बजट पेश होने के बाद सरकार जेंडर बजट को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया में जुट गई है। इसे चालू बजट सत्र के अंतिम सप्ताह में बिहार विधानमंडल के दोनों सदनों में पेश किया जाएगा। जेंडर बजट के तहत विभिन्न विभागों की योजनाओं में महिलाओं पर होने वाले खर्च और सामान्य योजनाओं में उनकी हिस्सेदारी को समेकित रूप में प्रस्तुत किया जाता है।

27  विभागों की होगी रिपोर्टिंग

जानकारी के अनुसार, आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 के जेंडर बजट में विभागों की भागीदारी भी बढ़ेगी। जहां चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 में 25 विभागों की रिपोर्टिंग शामिल थी, वहीं अगले वित्तीय वर्ष में 27 विभागों की रिपोर्टिंग की जाएगी। सरकार ने महिला सशक्तीकरण के लिए विशेष प्रावधान करते हुए 9052 करोड़ 32 लाख रुपये खर्च करने की योजना बनाई है। इस राशि का उपयोग महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने वाली योजनाओं पर किया जाएगा।