Bihar News: सीएम नीतीश के बेटे निशांत सुबह सुबह पहुंचे महावीर मंदिर, जन्मदिन पर महादेव की भक्ति में हुए लीन, देखिए तस्वीरें...
Bihar News: सीएम नीतीश के बेटे निशांत का आज जन्मदिन है। अपने जन्मदिन के दिन निशांत सुबह सुबह महावीर मंदिर पहुंचे हैं। जहां उन्होंने महादेव की भक्ति की है।
Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इकलौटे बेटे निशांत कुमार का आज जन्मदिन है। निशांत कुमार आज अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं। अपने जन्मदिन के दिन सुबह सुबह निशांत पटना के महावीर मंदिर पहुंचे हैं। निशांत ने महावीर मंदिर में भगवान महादेव की आराधना किए। महादेव की भक्ति में लीन दिखे। महावीर मंदिर में निशांत ने सावन के पावन महीने में भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। महादेव के पूजा आराधना करते हुए निशांत के कई वीडियो और तस्वीरें सामने आई है।
44 साल के हुए निशांत
बता दें कि, आज सीएम नीतीश के बेटे का जन्मदिन है। ऐसे मे उनको सभी नेता बधाई दे रहे हैं। निशांत के जन्मदिन पर जदयू कार्यालय के बाहर एक पोस्टर भी लगा है। इस पोस्टर के जरिए निशांत को बिहार का भविष्य बताया जा रहा है। बता दें कि, निशांत का जन्म 20 जुलाई 1981 को हुआ था। निशांत अब 44 वर्ष के हो गए हैं। निशांत पेशे से इंजीनियर हैं और बेहद शांत स्वभाव के माने जाते हैं। हालांकि कुछ महीनों से उनकी रुचि राजनीति में देखी जा रही है। कई बार वो मीडिया के सामने आ चुके हैं।
माँ ने शुरु की थी परंपरा
निशांत सीएम नीतीश को लेकर विपक्ष के द्वारा उठाए गए सभी सवालों का जवाब देते हैं। निशांत ने कई बार दावा किया है कि बिहार की जनता एक बार फिर उनके पिता यानी सीएम नीतीश को देगी। वहीं अपने जन्मदिन के दिन निशांत ने कहा कि, आज उनकी जन्मदिन है और उनकी माँ जब इस दुनिया में थीं तो वो उनके हर जन्मदिन पर पूजा कराती थी। अब उनके पिता इस क्रम को आगे बढ़ा रहे हैं। महावीर मंदिर में पूजा के बाद दरिद्राय भोजन कराई जाएगी।
पिता जी को सीएम बनाइए
इस दौरान निशांत कुमार ने जमकर अपने पिता और सीएम नीतीश की सराहना की। बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर निशांत ने कहा कि सरकार सभी मामलों को देख रही है। दोषियों पर कार्रवाई की जा रही है। निशांत ने कहा कि चुनाव नजदीक है ऐसे में बिहार की जनता से अपील है कि वो एनडीए को जिताएं और पिता जी को फिर से सीएम बनाएं। वहीं सीएम नीतीश के कार्यों को लेकर किए गए सवाल पर निशांत कुमार ने कहा कि, बिहार में बहुत काम किया है। 1 करोड़ लोगों को रोजगार दिया, सरकारी नौकरी दी। 35 प्रतिशत आरक्षण बिहार के मूल महिला निवासी को दिया। 21 हजार पुलिसकर्मी को नियुक्ति किया। 40 हजार पुलिसकर्मियों की और भर्ती होने वाली है। 7 हजार से अधिक महिला स्वास्थ्य कर्मी की बहाली हुई। वृक्षारोपण कर रहे हैं 50 हजार, 125 यूनिट बिजली फ्री दे रहे हैं।