CM Nitish News: काहे भाग रही हो....यहीं रहो सब, समृद्धि यात्रा के दौरान मंच से अचानक महिलाओं से क्या कहने लगे सीएम नीतीश

CM Nitish News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा के तहत आज जमुई में हैं। जमुई में सीएम नीतीश सभा को संबोधित कर रहे थे इस दौरान उन्होंने अचानक महिलाओं को टोका। महिलाएं सीएम नीतीश की सभा से जा रही थीं जिन्हें सीएम नीतीश रोकने लगे

मंच से महिलाओं को रोकने लगे सीए नीतीश - फोटो : News4nation

CM Nitish News: काहे भाग रही हो....महिला तुम लोग, अरे तुम ही लोग के लिए तो सब काम हो रहा है...अरे रहो ना यहीं, सब रहो यहां, त अभी त तुम्हारे लिए हम और काम करेंगे, अभी तो हम जेनरल बोल रहे हैं ना इसलिए रहो सब, रहो रहो सब वहीं रहो, इधर उधर काहे जा रही हो, हम यही से देख रहे थे सब कितना अच्छा लग रहा था। अभी हम बोल रहे हैं तो भाग जाओगी। रहो सब यहीं रहो...यह कहना है बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का। 

सीएम नीतीश ने महिलाओं को रोका

दरअसल, सीएम नीतीश कुमार राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद समृद्धि यात्रा पर हैं। बिहार से जाने से पहले मुख्यमंत्री के रुप में उनका अंतिम यात्रा है। समृद्धि यात्रा के दौरान आज सीएम नीतीश जमुई में हैं। जमुई में सीएम नीतीश सभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने अपनी सरकार की उपलब्धियों को गिनवाई। सीएम नीतीश अपने कार्यकाल में किए गए कामों को गिना रहे थे तभी कुछ महिलाएं सभा से जाने लगी। 

सब महिलाओं के लिए कितना काम किए हैं 

महिलाओं को जाते देख सीएम नीतीश ने भरे मंच से उन्होंने टोकते हुए पूछा कि कहां जा रही हो...सब यहीं रहो। सीएम नीतीश ने कहा कि उनकी सरकार ने महिलाओं के लिए कितना काम किया है अभी वो महिलाओं के लिए और भी काम करेंगे। सीएम नीतीश ने महिलाओं को रोकते हुए कहा कि सब यहीं बैठे रहो हम अभी बोल रहे हैं मेरी बातों को सुनो।