आजादी के मतवाले सात अमर शहीदों को सीएम सम्राट चौधरी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, वीरों को किया याद

राजकीय समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं सम्राट चौधरी सहित मंत्रीगण, विधायकगण एवं गणमान्य व्यक्तियों ने बिहार विधानमंडल प्रांगण स्थित शहीद पार्क मे अमर ज्योति पर पुष्

Seven immortal martyrs in Patna - फोटो : news4nation

Bihar News :  शहीद दिवस के अवसर पर मंगलवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शहीद स्मारक परिसर, पटना में अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। 11 अगस्त 1942 को आजादी के मतवाले सात अमर शहीद यथा उमाकांत प्रसाद सिंह, रामानन्द सिंह, सतीश प्रसाद झा, जगतपति कुमार, देवीपद चौधरी, राजेन्द्र सिंह एवं राम गोविन्द सिंह की दी गई कुर्बानियों को सीएम सम्राट चौधरी ने याद किया और उन्हें शत्-शत् नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई।


राजकीय समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके पश्चात मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सहित मंत्रीगण, विधायकगण एवं गणमान्य व्यक्तियों ने बिहार विधानमंडल प्रांगण स्थित शहीद पार्क में जाकर अमर ज्योति के समक्ष पुष्प चक्र अर्पित किए एवं स्वतंत्रता संग्राम के तमाम अमर शहीदों को नमन करते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।


वहीं शहीद स्मारक परिसर में उप मुख्यमंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, बिहार विधान परिषद् के सभापति अवधेश नारायण सिंह, बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष नरेन्द्र नारायण यादव, भवन निर्माण मंत्री लेसी सिंह, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री अशोक चौधरी, विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री शीला कुमारी, सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव, विधायक श्याम रजक सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, मुख्यमंत्री के सचिव संजय कुमार सिंह, पटना प्रमण्डल के आयुक्त  मयंक वरवड़े, जिलाधिकारी कुंदन कुमार, वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के0 शर्मा, अमर शहीदों के परिजन एवं गणमान्य व्यक्तियों ने अमर शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।


इस अवसर पर सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के कलाकारों द्वारा बिहार गीत एवं देश भक्ति गीतों का गायन प्रस्तुत किया गया।