सीएम सम्राट चौधरी ने की मां शक्ति स्वरूपा की आराधना, नवरात्र के प्रथम दिवस पर कलश स्थापना की तस्वीर आई सामने

शक्ति की उपासना का महापर्व शारदीय नवरात्र की 11 अक्टूबर, रविवार से शुरुआत हो गई है। मंदिरों और घरों में कलश स्थापना के साथ मां की अराधना में श्रद्धालु जुट गए है। इधर सीएम सम्राट चौधरी भी अपने आवास पर कलश स्थापना के साथ मां की अराधना कर रहे है....

सीएम सम्राट चौधरी ने की मां शक्ति स्वरूपा की आराधना- फोटो : रंजीत कुमार

Patna : शारदीय नवरात्र की आज से शुरुआत हो गई। इस पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विधि-विधान के साथ मां शक्ति स्वरूपा (दुर्गा) की आराधना शुरू कर दी है। नवरात्र के प्रथम दिन कलश स्थापना और पूजा-अर्चना करते हुए मुख्यमंत्री की तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें वे पूरी निष्ठा और भक्ति भाव से अनुष्ठान करते नजर आ रहे हैं।


वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुई पूजा

पवित्र अनुष्ठान के दौरान मुख्यमंत्री आवास पर विद्वान पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ घटस्थापना (कलश स्थापना) की गई। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सुख-शांति, समृद्धि और कल्याण के लिए मां शैलपुत्री समेत सभी नौ देवियों से प्रार्थना की।


श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल

राजधानी पटना सहित पूरे बिहार में नवरात्र के पहले दिन से ही भक्तिमय माहौल देखने को मिल रहा है। प्रमुख मंदिरों और पूजा पंडालों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है, और लोग मां दुर्गा के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।


रंजीत की रिपोर्ट