सीएम सम्राट चौधरी ने माँ दुर्गा की पूजा अर्चना कर राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री ने बिहारवासियों को दुर्गा पूजा की बधाई एवं शुभकामनायें दीं। उन्होंने कहा कि माँ का आशीर्वाद हम सभी पर बना रहे। बिहार विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़ता रहे और समृद्धि की ओर अग्रसर हो।

Samrat Choudhary prayed to Goddess Durga - फोटो : news4nation

Bihar News :  मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को महासप्तमी के अवसर पर श्री दुर्गा पूजा समिति (मून क्लब, जगदेव पथ), श्री दुर्गा पूजा समिति भद्र काली मंदिर (कृष्णा अपार्टमेंट के सामने, बोरिंग रोड) तथा श्री दुर्गा पूजा समिति (बोरिंग रोड चौराहा) के पूजा पंडाल में जाकर माँ दुर्गा का दर्शन कर पूजा-अर्चना की। उन्होंने राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।


इस दौरान मुख्यमंत्री ने बिहारवासियों को दुर्गा पूजा की बधाई एवं शुभकामनायें दीं। उन्होंने कहा कि माँ का आशीर्वाद हम सभी पर बना रहे। बिहार विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़ता रहे और समृद्धि की ओर अग्रसर हो।


इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सरावगी, विधान पार्षद संजय मयूख, बिहार राज्य बाल श्रमिक आयोग के उपाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह, जिलाधिकारी कुंदन कुमार, वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के० शर्मा सहित आयोजकगण, अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं श्रद्धालुगण उपस्थित थे।