Rajya Sabha Elections: भूमिहार हैं एडी सिंह इसलिए नहीं दिया वोट! कांग्रेस विधायक सुरेंद्र कुशवाहा का राज्यसभा चुनाव से गायब होने का हैरान करने वाला कारण

Rajya Sabha Elections: राजद के उम्मीदवार एडी सिंह भूमिहार हैं इसलिए उन्हें वोट नहीं दिया...ये कहना है कांग्रेस विधायक सुरेंद्र कुशवाहा का । राज्यसभा चुनाव से गायब रहने पर कांग्रेस विधायक के इस बयान ने सियासी हलचल और बढ़ा दी है।

कांग्रेस विधायक का खुलासा - फोटो : social media

Rajya Sabha Elections: बिहार के 5 राज्यसभा सीटों पर सोमवार को मतदान हुआ। सभी सीट पर एनडीए उम्मीदवारों की सीट हुई वहीं 4 वोट से राजद के उम्मीदवार राज्यसभा जाने से चूक गए। राजद के 1 और कांग्रेस के 3 विधायकों ने अपने दल को धोखा दिया। चारों विधायक शाम 4 बजे तक नहीं पहुंचे। जिसके कारण तेजस्वी यादव की रणनीति फेल हुई और उनके उम्मीदवार को हार का सामना करना पड़ा। जानकारी अनुसार कांग्रेस पार्टी ने अंतिम समय तक अपने विधायकों से संपर्क साधने का प्रयास किया लेकिन कोशिश असफल रही। 

सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा का खुलासा 

वहीं अब राज्यसभा चुनाव में नदारद रहने वाले वाल्मीकिनगर से कांग्रेस विधायक सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा ने ट्विट कर बड़ा खुलासा किया है। सुरेंद्र यादव ने बताया है कि आखिरी क्यों उन्होंने वोट नहीं दिया। सुरेंद्र प्रसाद ने ट्विट कर इसकी जानकारी दी है। सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा ने ट्विट कर लिखा कि, "एक सीट का मौका था महागठबंधन के पास तो दीपक यादव जी से बेहतर उम्मीदवार कौन हो सकता था, वह भी नहीं तो मुकेश सहनी जी को ही, लेकिन उन्हें मौका ना देकर ऐसे वर्ग के व्यक्ति को उम्मीदवार बना दिया गया जिसका जनाधार महागठबंधन के खिलाफ है। मैं NDA का साथ दे नहीं सकता हूं और राजद ने उम्मीदवार गलत चुना तो मैने वोट नहीं देना ही बेहतर समझा"। 

जो बराबरी नहीं कर पाया वो बदनाम करेगा

उन्होंने आगे कहा कि, "रही बात मुझपर आरोप लगाने की, तो मुख्यमंत्री के सबसे चहेते सीट पर हमनें पूरे सरकारी तंत्र को हराकर विधानसभा चुनाव में जीत हासिल किया था और जनता के आशीर्वाद का कर्ज पूरे बिहार में सबसे तेज गति से विकास कार्यों के द्वारा चुकता कर रहा हूं तो विरोधी जब बराबरी नहीं कर पाएगा तो बदनाम ही करेगा। आशा है जनता दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक वर्ग के लिए मेरे इस त्याग और समर्पण की भावना को समझेगी और विरोधियों के झांसे में नहीं आएगी"। 

3 विधायकों ने दिया धोखा 

गौरतलब हो कि, विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 6 सीटों पर जीत मिली थी। 3 विधायकों ने सुबह आकर मतदान किया लेकिन 3 विधायक गायब रहे। कांग्रेस नेता दावा करते रहे कि तीनों विधायक शाम तक आ जाएंगे लेकिन समय बीत गया और विधायक बिहार विधानसभा नहीं पहुंचे। कांग्रेस के तीन विधायक जो विधानसभा नहीं पहुंचे हैं उनमें मनिहारी के विधायक मनोहर प्रसाद, फारबिसगंज से विधायक मनोज विश्वास और वाल्मीकिनगर से विधायक सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा शामिल हैं। वहीं राजद के एक विधायक फैसल रहमान ने भी पार्टी को धोखा दिया। 

पटना से नरोत्तम की रिपोर्ट