फिल्म 'हनुमान अंश' के शो के बाद दर्शकों को बांटी गई हनुमान चालीसा, इस अनोखी पहल की हुई जमकर सराहना

फिल्म 'हनुमान अंश' के दर्शकों को बांटी गई हनुमान चालीसा- फोटो : देवांशु प्रभात

Patna : राजधानी पटना के प्रतिष्ठित रीजेंट सिनेमा में आध्यात्मिक और सामाजिक जुड़ाव की एक अनूठी पहल देखने को मिली। सिनेमा हॉल में फिल्म ‘हनुमान अंश’ के शो के समापन के बाद हॉल से बाहर निकल रहे दर्शकों के बीच सम्मानपूर्वक 'हनुमान चालीसा' की प्रतियों का वितरण किया गया।


मां ब्लड सेंटर और रीजेंट सिनेमा की संयुक्त भागीदारी 

हनुमान चालीसा वितरण की इस पावन पहल में 'मां ब्लड सेंटर' के प्रतिनिधियों, रीजेंट सिनेमा के मालिक (ऑनर) तथा सिनेमा हॉल के कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आयोजकों ने बताया कि फिल्म देखने आए दर्शकों के बीच धार्मिक भावना, सांस्कृतिक मूल्यों और समाज में एक सकारात्मक संदेश के प्रसार के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया।


दर्शकों में दिखा भारी उत्साह, पहल की हुई जमकर सराहना 

फिल्म का शो खत्म होने के बाद जैसे ही दर्शकों को हनुमान चालीसा भेंट की गई, उनमें खासा उत्साह देखने को मिला। सिनेमा हॉल से बाहर निकले लोगों ने न केवल फिल्म 'हनुमान अंश' की तारीफ की, बल्कि रीजेंट सिनेमा प्रबंधन और आयोजकों द्वारा की गई इस सराहनीय पहल का स्वागत भी किया।


सिनेमा परिसर में चर्चा का विषय बनी पहल 

कार्यक्रम के दौरान पूरे रीजेंट सिनेमा परिसर में भक्तिमय और सकारात्मक माहौल बना रहा। दर्शकों के बीच इस अभिनव गतिविधि की काफी चर्चा रही और लोगों ने इसे युवाओं को अपनी संस्कृति से जोड़ने वाला एक सुंदर प्रयास बताया।


देवांशु प्रभात की रिपोर्ट