Bihar News: महाशिवरात्रि के दिन अपराधियों का तांडव, सुबह सुबह 2 को मारी गोली, इलाके में मचा हड़कंप

Bihar News: एक और जहां महाशिवरात्रि का धूम है तो वहीं दूसरी ओर अपराधियों का तांडव देखने को मिल रहा है। सुबह सुबह अपराधियों ने 2 युवकों को गोली मार दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

2 को मारी गोली - फोटो : social media

Bihar News:  राजधानी पटना से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। महाशिवरात्रि की भीड़ के बीच अपराधियों ने गोलीबारी की वारदात को अंजाम दिया है। घटना राम कृष्णा नगर थाना क्षेत्र में स्थित राधा कृष्णा मंदिर के पास की बताई जा रही है, जहां बदमाशों ने दो लोगों को गोली मार दी। शिवाजी चौक पुष्पांजलि मार्केट के पास की घटना घटी है।

मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया। फिलहाल घायलों की पहचान और उनकी स्थिति के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और इलाके में छानबीन जारी है।

खबर अपडेट जारी है.......