Bihar News: पटना में सुबह सुबह कत्ल की कोशिश, दिनदहाड़े किशोर को बेखौफ अपराधियों ने चाकू घोंपा, मचा हड़कंप
Bihar News: पूरा मामला जक्कनपुर थाना क्षेत्र स्थित दुपुलवा के पास का है। जहां जूस दुकानकार के बेटे पर बदमाशों ने जानलेवा हमला किया है। बदमाशों ने किशोर को चाकू मारकर घायल कर दिया। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
Bihar News: बिहार में आपराधिक घटनाएं चरम पर है। अपराधी एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला राजधानी पटना का है। जहां सुबह सुबह बेखौफ अपराधियों ने एक किशोर को चाकू मारकर घायल कर दिया। दिन दहाड़े घटी इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना स्थल पर भारी भीड़ इकठ्ठा हो गई । फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दुकानदार के बेटे पर जानलेवा हमला
दरअसल, पूरा मामला जक्कनपुर थाना क्षेत्र स्थित दुपुलवा के पास का है। जहां जूस दुकानकार के बेटे पर बदमाशों ने जानलेवा हमला किया है। बदमाशों ने किशोर को चाकू मारकर घायल कर दिया। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस फिलहाल घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दो दिन से था विवाद
पड़ोसी दुकानदार सन्नी ने बताया कि पिछले दो दिनों से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। सुबह बाइक से 4–5 लड़के आए, जूस पिया और उसके बाद चाकू मार दिया। पीड़ित की बहन मुस्कान ने बताया कि घर पर होने के दौरान पड़ोसियों ने उन्हें घटना की जानकारी दी। उसने बताया कि जब हम पहुंचे, तब पड़ोस के लोग उसे स्कूटी से अस्पताल ले जा रहे थे। पेट में चाकू लगा है और हालत गंभीर है। ASP अभिनव ने बताया कि सुमन अपने पिता के साथ जूस का ठेला चलाता है
4 से 5 नाबालिग लड़कों ने मारपीट कर चाकू घोंपा
उन्होंने कहा कि, अज्ञात 4–5 नाबालिग लड़कों ने मारपीट कर चाकू मार दिया। PMCH में इलाज चल रहा है। स्थिति अब स्टेबल है। पूछताछ के बाद विवाद का कारण स्पष्ट होगा। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों ने विवाद की वजह के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी है। पीड़ित के रिश्तेदार भैरव के अनुसार, सुमन दयानंद बॉयज़ स्कूल में 9वीं कक्षा का छात्र है। शनिवार को क्लासरूम में बैठने को लेकर कुछ छात्रों से उसका विवाद हुआ था। भैरव ने बताया कि जिन लड़कों से विवाद हुआ था, वे कल भी सुमन को खोज रहे थे। आज सुबह दुकान पर आए और घेरकर पहले मारपीट की, फिर पेट में चाकू मार दिया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय इनपुट के आधार पर हमलावरों की तलाश में जुट गई है।