Bihar News: बिहार के कोर्ट में अब नहीं पड़ेगा बम धमाके की धमकी का असर! मामले को जड़ से खत्म करने के लिए टीम गठित, जानिए नीतीश सरकार का प्लान

Bihar News: बिहार के कोर्ट को एक बाद एक बम से उड़ाने की धमकी मिल रही थी। पटना सिविल कोर्ट को अब तक 7 बार बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। वहीं अब इन मामलों को लेकर नीतीश सरकार ने बड़ा फैसला लिया है।

अब नहीं पड़ेगा धमकी का असर !- फोटो : social media

Bihar News: पटना सिविल कोर्ट सहित प्रदेश के तमाम कोर्ट को इन दिनों लगातार बम से उड़ाने की धमकी मिल रही है। लगातार मिल रही धमकी के बाद अब नीतीश सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। जिसके बाद से अब कोर्ट में धमकी का कोई असर नहीं होगा। दरअसल, पटना सिविल कोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। अब हर सुबह कोर्ट खुलने से पहले पूरे परिसर में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। सुबह 7 बजे से लेकर अदालत की कार्यवाही शुरू होने तक पूरे परिसर को सैनेटाइज किया जाता है।

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित

धमकी भरे ई-मेल को लेकर एटीएस बिहार ने अपने बयान पर केस दर्ज किया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है और डीएसपी रैंक के अधिकारी इसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं। राजेश रंजन (टाउन डीएसपी) ने बताया कि आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम बनाई गई है। तकनीकी सहायता भी ली जा रही है। उन्होंने कहा कि दो-तीन बार दोबारा धमकी मिली है, लेकिन पुलिस पूरी तरह अलर्ट है और अब कोर्ट के कामकाज पर असर नहीं पड़ने दिया जाएगा।

सुरक्षा चाक-चौबंद

टाउन डीएसपी के मुताबिक, कोर्ट परिसर की सुरक्षा हर स्तर पर मजबूत की गई है। पिरबहोर थाना की पुलिस की मौजूदगी में सुबह तलाशी अभियान चलाया जाता है। इसके बाद सुरक्षा कर्मियों को जिम्मेदारी सौंपी जाती है और उन्हें सख्त निर्देश दिए गए हैं कि हर आने-जाने वाले की पूरी जांच की जाए।

सात बार प्रभावित हो चुका काम

अब तक सात से अधिक बार धमकी भरे मेल आ चुके हैं। पहले हर बार मेल मिलने पर कोर्ट को बंद कर तलाशी ली जाती थी, जिससे कामकाज प्रभावित होता था। इस स्थिति से नाराज वकीलों ने सातवीं बार धमकी मिलने पर मुख्य गेट पर प्रदर्शन भी किया था। बाद में एसएसपी के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ। फिलहाल पुलिस का दावा है कि सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह सुदृढ़ है और किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए प्रशासन तैयार है।