दलपतियों की नियुक्ति के मुद्दे पर सदन में तीखी बहस, CM नीतीश के मंत्री फंसे तो सम्राट-विजय ने संभली कमान

पालीगंज से माले विधायक संदीप सौरभ ने पटना जिले के 18 दलपतियों की पंचायत सचिव के रूप में नियुक्ति को लेकर सरकार से सवाल उठाया।

Deepak Prakash, Vijay Chaudhary, Samrat Chaudhary- फोटो : news4nation

 Bihar Legislative Assembly : विधानसभा में दलपतियों की पंचायत सचिव पद पर नियुक्ति के मुद्दे पर जोरदार बहस देखने को मिली। पालीगंज से माले विधायक संदीप सौरभ ने पटना जिले के 18 दलपतियों की पंचायत सचिव के रूप में नियुक्ति को लेकर सरकार से सवाल उठाया। जवाब में पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने विभाग की ओर से पूरे मामले की विस्तृत जानकारी सदन के पटल पर रखी। उन्होंने नियुक्ति प्रक्रिया और उससे जुड़े तथ्यों को स्पष्ट किया।


इस दौरान संदीप सौरभ ने कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए उसे पढ़ना शुरू किया। तभी उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने हस्तक्षेप किया। इसके बाद संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी ने भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जिस न्यायालय के आदेश का उल्लेख किया जा रहा है, उसी के आधार पर सरकार ने निर्णय लिया है। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि यदि इसके अतिरिक्त कोई अन्य आदेश है तो उसे भी सदन में प्रस्तुत किया जाए। सरकार की ओर से मिले इस जवाब के बाद सदन में कुछ देर तक माहौल गरम रहा, लेकिन अंततः संदीप सौरभ शांत हो गए और मामला वहीं समाप्त हो गया।


 NH- 139 सड़क होगी चौड़ी

पटना-औरंगाबाद- हरिहरगंज  NH- 139 सड़क चौड़ी होगी। औरंगाबाद विधायक त्रिविक्रम नारायण सिंह के सवाल पर मंत्री दिलीप जायसवाल ने जवाब  दिया।  उन्होंने बताया कि इसके लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखा गया था। उन्होंने इसकी स्वीकृति दे दी है। अब इसका डीपीआर तैयार किया जा रहा है। बहुत जल्द इसे तैयार करा लिया जाएगा।