पूर्व सीएम नीतीश कुमार के आवास पहुंचे सीएम सम्राट : करीब 20 मिनट तक चली बैठक, मौजूदा राजनीतिक हालात और जमुई घटना पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी गुरुवार को एकबार फिर पूर्व सीएम नीतीश कुमार के आवास पर पहुंच उनसे मुलाकात की। सीएम तकरीबन 20 मिनट तक वहा रुके। चर्चा है कि इस दौरान दोनो के बीच प्रदेश के राजनीतिक हालात समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई.....

पूर्व सीएम नीतीश से मिले मुख्यमंत्री सम्राट- फोटो : अभिजीत

Patna : बिहार के राजनीतिक और आपराधिक घटनाक्रम के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पूर्व सीएम व राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार के आवास पर पहुंच उनसे मुलाकात की। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी तकरीबन 20 मिनट पर उनके आवास पर रहे। इस दौरान दोनो के बीच राज्य के मौजूदा राजनीतिक हालात और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।


विधान परिषद चुनाव और जमुई घटना से जुड़े मामलों पर हुई चर्चा

बताया जा रहा है कि इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार को आगामी बिहार विधान परिषद चुनाव की तैयारियों के साथ-साथ हाल ही में सामने आई जमुई की घटना से जुड़ी सभी प्रमुख जानकारियों से विस्तार से अवगत कराया।


नीतीश कुमार ने दिया काम करने का आशीर्वाद

मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सम्राट चौधरी को पूरी तन्मयता और ऊर्जा के साथ काम करने का आशीर्वाद दिया, जिससे दोनों नेताओं के बीच आपसी समन्वय और राजनीतिक मजबूती का संदेश मिला।


गाड़ी तक छोड़ने आए नीतीश कुमारप्रणाम कर रवाना हुए सम्राट चौधरी

करीब 20 मिनट तक हुई इस मुलाकात के बाद, नीतीश कुमार ने शिष्टाचार निभाते हुए सम्राट चौधरी को खुद उनकी गाड़ी तक छोड़ा। इसके बाद सम्राट चौधरी उन्हें प्रणाम कर अपनी गाड़ी में बैठकर आवास से रवाना हो गए।


अभिजीत की रिपोर्ट