Bihar News : बरबीघा में राष्ट्रकवि दिनकर जयंती पर भव्य काव्य समागम, दिल्ली और मेरठ से आए कवियों ने बांधी समां, श्रोता हुए भावविभोर

Bihar News : शेखपुरा जिले के बरबीघा स्थित संत मैरी इंग्लिश स्कूल के भव्य ऑडिटोरियम में राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती के अवसर पर एक शाम काव्य समागम का आयोजन किया गया.

Bihar News : बरबीघा में राष्ट्रकवि दिनकर जयंती पर भव्य काव्य
काव्य समागम - फोटो : UMESH

SHEKHPURA : मान हैं,  सम्मान हैं दिनकर ,शब्द का  उन्वान हैं दिनकर ,ओज़ हैं, प्रतिरोध हैं, लय हैं;  राष्ट्र का अभिमान हैं दिनकर. उक्त पंक्तियों को दिल्ली से आए कवि संजीव मुकेश ने जैसे ही स्वर दिया श्रोताओं ने तालियों की गड़गड़ाहट से दिल भर कर स्वागत किया. इनके द्वारा बेटियों पर पढ़ी कविता की भी भरपूर सराहना हुई. जबकि हम हैं बिहार वाले गर्दा उड़ाने वाले की मुक्तकंठ से सराहना हुई. हास्य कवि डॉ. प्रतीक कुमार गुप्ता ने अपनी हास्य प्रस्तुतियों से जहां श्रोताओं को घंटों अपने स्थान पर ही टिके रहने को बाध्य कर दिया. 

उनके बेहतर में से बेहतर चुनना आसान नहीं होता, मन से बाते सबकी सुनना आसान नहीं होता. सूरज हूँ मैं भी कह देना आसान है बहुत पर ,रामधारी सिहं दिनकर बनना आसान नहीं होता ने खूब तालियां बटोरी.धरती को परिधान दिया बरबीघा ने, दिनकर सा अभिमान दिया बरबीघा ने, पाने वाला पाया होगा लाख मगर आन - बान और शान दिया बरबीघा ने. चंदन द्विवेदी की इन पंक्तियों को क्षेत्र के कोने कोने से आए सुधि श्रोताओं ने खूब प्रशंसा की. कितने सुंदर हाय तुम्हारे शीशे जैसे नैन ,तुमको न देखूँ तो ये मन जो जाये बेचैन जैसी श्रृंगार की पंक्तियों को अल्पना आनंद ने जैसे ही सस्वर पाठ आरम्भ किया. श्रोतागण अपने स्थान छोड़ तालियां बजाने लगे. इसी तरह वीर रस के कवि ओंकार कश्यप की ओज की कविता, गणनायक मिश्र की हास्य छंद,गोपाल जी की दहेज के विषय पर आधारित गीत,उमेश बहादुरपुर की शेरो शायरी तथा डॉ नूतन की श्रृंगारक गीत ने समां बाँधे रखा.

इसके पूर्व राष्ट्रकवि दिनकर की जयंती पर संत मैरी इंग्लिश स्कूल के भव्य ऑडिटोरियम में बुधवार की शाम को आयोजित काव्य समागम को शेखपुरा विधायक रणधीर कुमार सोनी डॉक्टर फैजल अरशद, डॉ रामाश्रय प्रसाद सिंह डॉ मुनेश्वर प्रसाद सिंह ,डॉ मनीष नारायण, डॉ ऋषभ,डॉ आनंद ,मधुकर जी ने राष्ट्र कवि दिनकर की तस्वीर पर पुष्पांजलि कर और दीप प्रज्जवलित कर काव्य समागम का आरंभ किया. 

कवियों ने राष्ट्रकवि दिनकर के संस्थापक प्रधानाध्यक के रूप में सेवा देने वाले उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरबीघा प्रांगण में स्थापित दिनकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनसे जुड़े दस्तावेजों ,पंजीयों,तस्वीरों का भी अवलोकन किया.आदर्श विद्या भारती के निदेशक प्राचार्य संजीव कुमार, डिवाइन लाइट पब्लिक स्कूल के प्राचार्य सुधांशु कुमार,निदेशक प्रो. रोहित प्रसाद सिंह ,संत मैरी इंग्लिश स्कूल के प्राचार्य प्रिंस पी जे , जी आई पी के प्राचार्य संजय कुमार, एक्सीलेंस कान्वेंट के प्राचार्य पिंकेश आनंद, समाज सेवी संतोष कुमार शंकु, डॉ मधुकर, दाल चीनी रेस्ट्रूरेंट के मालिक पुष्कल वरिष्ठ पत्रकार नवीन कुमार, समाजसेवी मोती कुमार, मनोज कुमार, डॉ मनीष नारायण, अरविंद सिंह, गौतम कुमार, रंजीत कुमार, संदीप भारती आदि ने कार्यक्रम की बहुत सराहना की मौके पर मौजूद पत्रकारों, कवियों और कार्यक्रम के सहयोगियों को आयोजन उमेश कुमार के द्वारा, मोमेंटो अंगवस्त्र सुर पौधा आदि देकर सम्मानित किया गया. मंच का संचालन गणनायक मिश्रा ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन उमेश कुमार ने किया. इस काव्य समागम में सैकड़ो की संख्या में लोग कवियों को सुनने के लिए पहुंचे थे. कार्यक्रम में दिल्ली, मेरठ आदि जैसे जगह से पहुंचे कवियों ने अपने दमदार प्रस्तुति से दर्शकों को घंटे बांधे रखा.

उमेश की रिपोर्ट