Bihar Politics: डैमेज कंट्रोल में जुटी भाजपा, नीतीश कुमार से मुलाकात करने पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान, संजय सरावगी समेत NDA के कई नेता रहे मौजूद

Bihar Politics: दो निर्दलीय एमएलसी के भाजपा में शामिल कराने को लेकर भाजपा जदयू में बढ़ी तल्खी के बाद बीजेपी डेमेज कंट्रोल में जुट गई है।...

डैमेज कंट्रोल शुरु!- फोटो : reporter

Bihar Politics: दो निर्दलीय एमएलसी के भाजपा में शामिल कराने को लेकर भाजपा जदयू में बढ़ी तल्खी के बाद बीजेपी डेमेज कंट्रोल में जुट गई है। पटना में रविवार, 9 नवंबर 2026 को राजनीतिक गतिविधियां देखने को मिलीं। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान मुख्यमंत्री आवासीय परिसर में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात करने पहुंचे। इस दौरान बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी समेत एनडीए के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। धर्मेंद्र प्रधान की इस मुलाकात को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज रही।

पहले संजय झा से की मुलाकात

नीतीश कुमार से मुलाकात करने से पहले धर्मेंद्र प्रधान ने जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद संजय झा से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की।इस मुलाकात में बिहार एनडीए के कई प्रमुख चेहरे शामिल हुए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी के अलावा बिहार सरकार के कई वरिष्ठ मंत्री और गठबंधन के अन्य नेता भी मौजूद रहे।

7 नवंबर को दिल्ली में भी हुई थी मुलाकात

बताया जा रहा है कि धर्मेंद्र प्रधान ने इससे पहले 7 नवंबर को दिल्ली में संजय झा से मुलाकात की थी। उस दौरान उन्होंने अपनी बेटी की शादी का निमंत्रण कार्ड संजय झा को सौंपा था और विवाह समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया था।इसके बाद रविवार को पटना पहुंचकर उन्होंने एनडीए के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की।

7 सर्कुलर रोड पर जुटे NDA के नेता

धर्मेंद्र प्रधान के पटना दौरे के दौरान 7 सर्कुलर रोड पर एनडीए नेताओं की मौजूदगी चर्चा का विषय रही। नीतीश कुमार से मुलाकात के दौरान संजय सरावगी और गठबंधन के अन्य नेताओं की उपस्थिति भी देखी गई।हालांकि, इस मुलाकात के दौरान किन राजनीतिक या संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा हुई, इसकी विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

बिहार की सियासत में मुलाकात के मायने

धर्मेंद्र प्रधान का बिहार दौरा और जदयू-भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ उनकी मुलाकात राजनीतिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। हालांकि, मुलाकात का घोषित उद्देश्य और शादी का निमंत्रण देने का कार्यक्रम भी इस दौरे का हिस्सा रहा है। लेकिन इसे डैमेज कंट्रोल के रुप में देखा जा रहा है।

रिपोर्ट- रंजन कुमार सिंह