Rajya Sabha Elections: राज्यसभा की 37 सीटों पर चुनाव का ऐलान, बिहार के इतने सीटों पर भी होगा मतदान, जानिए पूरा शेड्यूल
Rajya Sabha Elections: राज्यसभा की 37 सीटों पर चुनाव का ऐलान हो गया है। बिहार के 5 सीटों पर भी चुनाव होना है। 20 मार्च तक चुनाव की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगा। 26 फरवरी को नोटिफिकेशन जारी होगा।
Rajya Sabha Elections: राज्यसभा की 37 सीटों पर चुनाव की तारीखों का ऐलान बुधवार को कर दिया गया। इन सीटों के लिए मतदान 16 मार्च को कराया जाएगा। अलग-अलग राज्यों में खाली हो रही सीटों पर यह चुनाव प्रक्रिया एक साथ पूरी की जाएगी। इन सीटों में महाराष्ट्र की 7, तमिलनाडु की 6, पश्चिम बंगाल और बिहार की 5-5 सीटों पर मतदान होगा।
2 अप्रैल को समाप्त हो रहा कार्यकाल
इसके अलावा ओडिशा में 4, असम में 3, छत्तीसगढ़ और हरियाणा में 2-2 सीटों पर चुनाव होंगे। वहीं हिमाचल प्रदेश में 1 और तेलंगाना में 2 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। इन राज्यों से कई वरिष्ठ नेताओं का कार्यकाल 2 अप्रैल को समाप्त हो रहा है, जिनमें शरद पवार, रामदास अठावले, कणिमोझी, तिरुचि शिवा और राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश शामिल हैं।
26 फरवरी को जारी होगा अधिसूचना
चुनाव आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 26 फरवरी को अधिसूचना जारी होगी। 5 मार्च को नामांकन होगी। 6 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 9 मार्च को नाम वापसी की अंतिम निर्धारित की गई है। 16 मार्च को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। जिसके बाद उसी दिन यानी 16 मार्च को ही शाम 5 बजे से मतगणना भी शुरु होगा। 20 मार्च तक पूरी चुनाव प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी। इस चुनाव के जरिए विभिन्न राज्यों से राज्यसभा की खाली हो रही सीटों को भरा जाएगा और नए सदस्यों का चयन किया जाएगा।
इन सभी का खत्म हो रहा कार्यकाल
महाराष्ट्र के डॉ भागवत किशनराव कराड, डॉ फौजा तहसीन अहमद खान, प्रियंका चतुर्वेदी, शरद पवार, धैर्याशील मोहन पाटिल, रजनी अशोकराव पाटिल और रामदास अठावले का कार्यकाल 2 अप्रैल 2026 को समाप्त हो रहा है। ओडिशा के ममता महंता, मुजिबुल्ला खान,सुजीत कुमार और निरंजन बिशी का कार्यकाल 2 अप्रैल 2026 को समाप्त हो रहा है। तमिलनाडु के एन आर इलान्गो, पी सेल्वारसू, एम थंबीदुरई, तिरुचि शिवा, डॉ कणिमोझी और जी के वासन का कार्यकाल 2 अप्रैल 2026 को समाप्त हो रहा है। पश्चिम बंगाल के साकेत गोखले, रीताव्रत बनर्जी, बिकास रंजन भट्टाचार्य, मौसम नूर ( 05-01-2026 को खाली हो गया है) और सुब्रत बख्शी का कार्यकाल 9 अप्रैल 2026 को समाप्त हो रहा है।
बिहार के 5 सीटों पर मतदान
वहीं असम के रामेश्वर तेली, भुवनेश्वर कलिता और अजीत कुमार भुइंया का कार्यकाल 9 अप्रैल 2026 को समाप्त हो रहा है। बिहार के अमरेंद्र धारी सिंह, प्रेम चंद गुप्ता, रामनाथ ठाकुर, उपेंद्र कुशवाहा और हरिबंश नारायण सिंह का कार्यकाल 9 अप्रैल 2026 को समाप्त हो रहा है। छत्तीसगढ़ के कवि तेजपाल सिंह तुलसी और फुले देवी नेताम का कार्यकाल 9 अप्रैल 2026 को समाप्त हो रहा है। हरियाणा के किरण चौधरी और राम चंद्रर जंगरा, हिमाचल प्रदेश के इंदु बाला गोस्वामी और तेलंगाना के डॉ अभिषेक मनु सिंघवी और के आर सुरेश रेड्डी का कार्यकाल 9 अप्रैल 2026 को समाप्त हो रहा है।