Vishwakarma Puja : पटना में ऊर्जा परिवार ने धूमधाम से मनाया विश्वकर्मा पूजा, BSPHCL, SLDC और ब्रेडा में हुआ विधिवत पूजन
Vishwakarma Puja : BSPHCL, SLDC और बोर्ड कॉलोनी स्थित अक्षय ऊर्जा भवन के ब्रेडा (BREDA) कार्यालय में ऊर्जा परिवार द्वारा विश्वकर्मा पूजा का विधिवत एवं भव्य आयोजन किया गया.......पढ़िए age
PATNA : ऊर्जा परिवार द्वारा विश्वकर्मा पूजा का विधिवत आयोजन किया गया। बिहार राज्य पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड (BSPHCL) के अंतर्गत संचालित स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर एवं बोर्ड कॉलोनी स्थित अक्षय ऊर्जा भवन के ब्रेडा कार्यालय में विश्वकर्मा पूजा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा का विधिवत पूजन-अर्चना किया गया।
पूजन कार्यक्रम में बिहार के ऊर्जा सचिव एवं अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक, BSPHCL अजय यादव, नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक राहुल कुमार, बिहारी स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक डॉ नवल किशोर चौधरी, साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक सौरभ जोरवाल, बिहार स्टेट पावर जेनरेशन कंपनी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक विशाल राज सहित वरिष्ठ अधिकारियों समेत SLDC और ब्रेडा के कर्मचारियों ने भाग लिया। सभी अधिकारियों ने पूजा में शामिल होकर सभी कर्मियों को विश्वकर्मा पूजा की शुभकामनाएं दी।
ऊर्जा सचिव अजय यादव ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा कर्म और शिल्प के प्रतीक हैं। ऊर्जा परिवार इस पावन अवसर पर राज्य में सुरक्षित, विश्वसनीय और गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के साथ अक्षय ऊर्जा के स्रोतों को बढ़ावा देने के अपने संकल्प को दोहराता है। ऊर्जा सचिव ने विश्वकर्मा पूजा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अधिकारियों ने कर्मठता, अनुशासन और टीम भावना के साथ कार्य करते हुए बिहार के ऊर्जा क्षेत्र के विकास में अपना योगदान दिया है।
ज्ञात हो की स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर, बिहार के पावर सिस्टम के संचालन, निगरानी और नियंत्रण में प्रमुख भूमिका निभाता है और राज्यभर में निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए सतत कार्यरत रहता है। वहीं ब्रेडा अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में बिहार को हरित ऊर्जा के मामले में आत्मनिर्भर बना रहा है ।