Bihar News: तबादले के नियमों में भारी अनदेखी, भड़के कर्मचारी, कंपनी पर उठाया गंभीर सवाल
Bihar News: बिहार में तबादले के नियमों में भारी अनदेखी की जा रही है। जिसे देख कर्मचारी संघ में आक्रोश है। वहीं अब कर्मचारी संघ ने कंपनी पर गंभीर सवाल उठाया है।
Bihar News: बिहार की बिजली कंपनी में इंजीनियरों के तबादले को लेकर नियमों की अनदेखी का आरोप सामने आया है। कर्मचारी संघों ने नाराजगी जताते हुए कहा है कि कई इंजीनियरों को प्रशासनिक कारणों से हटाने के बावजूद कुछ ही हफ्तों में दोबारा उसी पद पर या महत्वपूर्ण स्थानों पर तैनात कर दिया गया जो स्थानांतरण नीति के विपरीत है।
डेढ़ महीने में फिर से पोस्टिंग
संघों के अनुसार, समस्तीपुर में तैनात अधीक्षण अभियंता पंकज राजेश का तबादला 25 फरवरी 2022 को मुजफ्फरपुर सर्किल में किया गया था। बाद में दो मई 2025 को उन्हें किशनगंज में सीजीआरएफ अध्यक्ष के रूप में तैनात किया गया। वहीं किशनगंज सीजीआरएफ अध्यक्ष अजय कुमार रत्नाकर को मुजफ्फरपुर भेजा गया।
प्रशासनिक कारणों का दिया गया था हवाला
कंपनी ने तबादले को प्रशासनिक कारणों से जरूरी बताया था। अधिकारियों के अनुसार, पंकज राजेश को तीन साल से अधिक समय तक एक ही स्थान पर रहने के कारण स्थानांतरित किया गया था। लेकिन सिर्फ डेढ़ माह के भीतर ही दोबारा पोस्टिंग पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
कर्मचारी संघों ने जताई नाराजगी
बिजली कंपनी के कर्मचारी संगठनों ने इन फैसलों पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा है कि यह नियमों और पारदर्शिता के खिलाफ है। संघों का आरोप है कि कुछ अधिकारियों को नियमों से ऊपर रखकर फायदा पहुंचाया जा रहा है, जबकि अन्य कर्मचारी वर्षों तक एक ही स्थान पर कार्य करते रह जाते हैं। कर्मचारी संघों ने मामले की जांच और तबादला नीति की समीक्षा की मांग की है। वहीं, कंपनी की ओर से इस पर अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।