Bihar News: नवादा में कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान, मचा हड़कंप
Bihar News: बिहार के नवादा में रविवार की सुबह अचानक कपड़े की दुकान में भीषण आग लग गई। इस अगलगी में लाखों का नुकसान हुआ है। घटना के बाद आस-पास के व्यपारियों में हड़कंप मच गया।
Bihar News: बिहार के नवादा में भीषण अगलगी की घटना सामने आई है। जहां कपड़े की दुकान में अचानक आग लग गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आनन फानन में फायर ब्रिगेड को सूचना दिया गया। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी। घटना में लाखों का सामान जल कर राख हो गया। व्यापारी में घटना के बाद सनसनी फैल गई।
कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग
दरअसल, पूरा मामला कौवाकोल प्रखंड अंतर्गत कौवाकोल बाजार का है। जहां रविवार को एक कपड़े की दुकान में आग लग गई। स्थानीय व्यापारी उपेंद्र कुमार की दुकान में लगी इस आग से लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखे कपड़े और अन्य सामान पूरी तरह नष्ट हो गए।
फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दुकान का अधिकांश सामान जल चुका था। स्थानीय लोगों ने भी आग बुझाने में मदद की। इस अग्निकांड में व्यापारी उपेंद्र कुमार को लाखों रुपये का भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। उनके परिवार के सदस्यों में घटना को लेकर दुख का माहौल है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
व्यापारियों में बढ़ी चिंता
इस घटना से इलाके के अन्य व्यापारियों में भी चिंता बढ़ गई है। कई लोगों ने बिजली की पुरानी वायरिंग और सुरक्षा मानकों की अनदेखी को आग का संभावित कारण बताया है। व्यापारी उपेंद्र कुमार अब नुकसान की भरपाई के लिए सरकारी मदद या बीमा क्लेम पर विचार कर रहे हैं। यह घटना बाजार क्षेत्रों में बिजली की नियमित जांच और अग्नि सुरक्षा उपकरणों की आवश्यकता को उजागर करती है। स्थानीय प्रशासन से अपेक्षा की जा रही है कि वे भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए बाजार क्षेत्रों में सुरक्षा उपायों को सख्ती से लागू करें।
नवादा से अमन की रिपोर्ट