Bihar News: आधी रात को गोलियों की आवाज से दहला पटना, बेखौफ अपराधियों ने युवक के गले में मारी गोली, मचा हड़कंप

Bihar News: बिहार में अपराधियों का तांडव जारी है। देर रात अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी। गोली युवक गले में लगी है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

युवक को सारेआम मारी गोली - फोटो : प्रतीकात्मक

Bihar News:  बिहार में आपराधिक घटनाएं चरम पर है। बेखौफ अपराधी एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। अपराधी सरेआम गोलीबारी छिनतई जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला पटना के खगौल थाना क्षेत्र है। जहां आधी रात को अपराधियों ने एक युवक को गले में गोली मार दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। 

अपराधियों का तांडव 

मिली जानकारी अनुसार राम जानकी मंदिर के पास एक अज्ञात अपराधी ने बक्सर निवासी इंद्रदेव प्रसाद को निशाना बनाकर गोली चला दी। घटना 28-29 अप्रैल की रात की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। 

पैसे की लेन देन में विवाद

डॉक्टरों के अनुसार, इंद्रदेव प्रसाद के गले में गोली लगी है और उनका इलाज जारी है। प्रारंभिक जांच में मामला आपसी पैसों के लेन-देन से जुड़े विवाद का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। 

एसआईटी टीम गठित 

घटना की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, दानापुर के नेतृत्व में विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है। पुलिस हमलावर की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

पटना से अनिल की रिपोर्ट