Bihar News: बिहार में पूर्व नक्सली कमांडर लखन यादव की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

Bihar News: बिहार के जमुई से बड़ी खबर सामने आई है। जमुई में पूर्व नक्सली कमांडर लखन यादव की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। इस घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है।

पूर्व नक्सली कमांडर लखन यादव की हत्या - फोटो : reporter

Bihar News: बिहार के जमुई में नक्सलियों की गतिविधि मे भारी गिरावट आ चुकी है और माना जा रहा है की जमुई जिले में नक्सलियों का सूपड़ा साफ हो चूका है। ऐसे में जमुई के चरकापत्थर थाना क्षेत्र से बड़ी सूचना मिल रही है। बताया जा रहा है की पूर्व नक्सली कमांडर लखन यादव की अज्ञात हमलावारों ने गोली मारकर हत्या कर दी है ।यह वही नक्सली है जिसका हाथ पूर्व में झाझा स्टेशन पर हुए हथियार लूटकांड मे था।

पूर्व नक्सली कमांडर की हत्या 

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक लखन यादव चिलकाखार गांव का रहने वाला था। वह पूर्व में नक्सली गतिविधियों से जुड़ा रहा है और झाझा स्टेशन पर हुए हथियार लूटकांड में भी उसका नाम सामने आ चुका था। बताया जा रहा है कि नक्सल गतिविधियों से अलग होने के बाद वह ट्रैक्टर चलाकर अपना जीवन-यापन कर रहा था। झाझा एसडीपीओ राजेश कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पूर्व नक्सली कमांडर की गोली मारकर हत्या की गई है। 

लखन यादव को बीच सड़क पर गोलियों से भूना 

उन्होंने बताया कि, घटनास्थल से साक्ष्य और सबूत एकत्र कर लिए गए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए जमुई सदर अस्पताल भेज दिया गया है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है। मृतक के बहनोई टुनटुन यादव ने बताया कि लखन यादव दो अन्य लोगों के साथ मोटरसाइकिल से पास के गांव बाराटांड गया था।

जांच में जुटी पुलिस 

उन्होंने बताया कि कुछ समय बाद ही फोन पर उन्हें हत्या की सूचना मिली। वहीं, पुलिस फिलहाल इस मामले में नक्सली एंगल से इनकार कर रही है और इसे आपराधिक घटना मानकर जांच आगे बढ़ा रही है। घटना के बाद से पूरे इलाके में भय का माहौल बना हुआ है। अब देखना यह होगा कि जमुई पुलिस कब तक इस हत्याकांड का खुलासा कर पाती है।

जमुई से सुमित की रिपोर्ट