Bihar IPS News: पटना के इस थाना को पहली बार मिली महिला आईपीएस, जानिए किनको मिली अहम जिम्मेदारी

Bihar IPS News: बिहार पुलिस मुख्यालय ने महिला दिवस पर एक अनोखा पहल शुरु किया है। महिला दिवस पर पटना के थाने में महिला थानेदार को तैनात किया गया है। इसकी पुष्टि एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने की है।

महिला आईपीएस को मिली बड़ी जिम्मेदारी - फोटो : social media

Bihar IPS News:  पटना में महिला दिवस के अवसर पर एक अहम पहल की गई है। 8 मार्च को पटना के गौरीचक थाना में पहली बार महिला आईपीएस को अहम जिम्मेदारी दी गई है। जानकारी अनुसार गौरीचक थाना को पहली बार एक महिला आईपीएस अधिकारी को ट्रेनिंग के तहत थानेदार के रूप में तैनात किया गया है। बिहार कैडर की 2023 बैच की आईपीएस अधिकारी सुष्मा सागर को गौरीचक थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

महिला नेतृत्व को बढ़ावा 

बता दें कि, पटना पुलिस की इस पहल को महिला नेतृत्व को बढ़ावा देने के कदम के रूप में देखा जा रहा है। इससे पहले गौरीचक थाने में ट्रेनी डीएसपी विनय कुमार थानेदार के रूप में पदस्थापित थे। अब उन्हें प्रशिक्षण के तहत रानीतालाब थाने की कमान सौंपी गई है।

एसएसपी ने की पुष्टि

पटना के एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों अधिकारियों को प्रशिक्षण के मद्देनजर नए थानों में भेजा गया है। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था अधिकारियों को बेहतर प्रशासनिक अनुभव देने के उद्देश्य से की गई है।

पटना से अनिल की रिपोर्ट