Bihar Education: CBSE 12वीं में GOAL Institute का जलवा, 90 फीसदी से ज्यादा अंक लाकर छात्रों ने किया शानदार प्रदर्शन, टॉपर्स की लंबी लिस्ट

Bihar Education: सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में इस वर्ष GOAL Institute के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है।...

GOAL Institute के छात्रों ने रचा इतिहास- फोटो : reporter
  • Bihar Education: सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में इस वर्ष GOAL Institute के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। संस्थान के अनेक छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर यह साबित कर दिया है कि सही मार्गदर्शन, अनुशासन और निरंतर मेहनत से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। इस उपलब्धि से पूरे GOAL परिवार में उत्साह और गर्व का माहौल है।

संस्थान प्रबंधन के अनुसार विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों ने विशेष रूप से उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। इस सफलता का श्रेय संस्थान की सुव्यवस्थित अकादमिक प्रणाली, नियमित टेस्ट व्यवस्था, व्यक्तिगत मॉनिटरिंग, अनुभवी फैकल्टी टीम एवं विद्यार्थियों की कठिन मेहनत को दिया जा रहा है।

इस वर्ष टॉप प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों में  लकी कुमारी, 97.4 % मार्क्स, अर्णव विष्णुवृद्धि, 96.2 % मार्क्स, अमान खान, 95.0 % मार्क्स, प्रियश राज, 94.4 % मार्क्स, माही सिंह, 93.6 % मार्क्स, नैंसी शुक्ला, 93.4 % मार्क्स, आफरीन सुल्ताना, 93.4 % मार्क्स, प्रिंस कुमार, 93.2 % मार्क्स, पीयूष राज, 92.6 % मार्क्स, केशव कुमार, 92.6 % मार्क्स, आयुषी शर्मा, 92.4 % मार्क्स, एंजेल ईशा, 92.2 % मार्क्स, तहसीन शमा, 92.0 % मार्क्स, अनुष्का शंकर, 92.0 % मार्क्स, उत्सव राज, 91.2 % मार्क्स, आयुषी भारती, 91.2 % मार्क्स, अनुष्का रंजन, 91.2 % मार्क्स, समीक्षा कुमारी, 90.6 % मार्क्स एवं अर्चिता कुमारी, 90.0 % मार्क्स एवं कई अन्य छात्रों ने  90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर संस्थान का नाम रोशन किया है।

संस्थान के फाउंडर एवं मैनेजिंग डायरेक्टर बिपिन सिंह ने इस सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि GOAL का उद्देश्य केवल विद्यार्थियों को अच्छे अंक दिलाना नहीं, बल्कि उन्हें जीवन के बड़े लक्ष्यों के लिए तैयार करना है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों का यह शानदार प्रदर्शन संस्थान की गुणवत्ता आधारित शिक्षा प्रणाली एवं परिणामोन्मुखी तैयारी का प्रत्यक्ष प्रमाण है। उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

असिस्टेंट डायरेक्टर रणजय सिंह ने कहा कि यह परिणाम छात्रों की मेहनत और GOAL की मजबूत शैक्षणिक व्यवस्था का परिणाम है। उन्होंने कहा कि GOAL सदैव बोर्ड एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की समेकित तैयारी पर विशेष ध्यान देता है, जिसके कारण विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा के साथ-साथ NEET एवं JEE जैसी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में भी उत्कृष्ट सफलता प्राप्त कर रहे हैं।

R&D हेड आनंद वत्स ने बताया कि GOAL की Academic Planning विद्यार्थियों के सम्पूर्ण विकास को ध्यान में रखकर तैयार की जाती है। उन्होंने कहा कि नियमित अभ्यास, टेस्ट आधारित मूल्यांकन प्रणाली एवं व्यक्तिगत शैक्षणिक मार्गदर्शन के कारण विद्यार्थियों का आत्मविश्वास लगातार मजबूत होता है, जिसका सकारात्मक प्रभाव उनके बोर्ड परिणाम में स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह सफलता आने वाली बड़ी उपलब्धियों की केवल शुरुआत है।

R&D हेड आनंद वत्स ने बताया कि संस्थान की रणनीति कॉन्सेप्ट बिल्डिंग और स्मार्ट स्टडी प्लानिंग पर आधारित है, जिसका परिणाम इस शानदार प्रदर्शन के रूप में सामने आया है।उन्होंने कहा कि 90% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों ने यह सिद्ध कर दिया कि सही दिशा एवं निरंतर अभ्यास से असंभव लक्ष्य भी संभव बनाए जा सकते हैं।

संस्थान प्रबंधन ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि GOAL Institute भविष्य में भी विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, श्रेष्ठ मार्गदर्शन एवं सफलता का सर्वोत्तम मंच प्रदान करता रहेगा।