CBSE 10th Result: गोल इंस्टीट्यूट के छात्रों का 10वीं में शानदार प्रदर्शन, कई अभ्यर्थियों ने हासिल किए 90% से अधिक अंक
CBSE 10th Result: CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम में इस वर्ष गोल इंस्टीट्यूट के प्री-फाउंडेशन छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किया
CBSE 10th Result: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में इस वर्ष भी गोल इंस्टीट्यूट के प्री-फाउंडेशन कोर्स के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। छात्रों की इस उपलब्धि ने एक बार फिर संस्थान की शैक्षणिक गुणवत्ता को साबित किया है।
गोल के विद्यार्थियों ने लहराया परचम
संस्थान के अनुसार, प्री-फाउंडेशन प्रोग्राम के तहत पढ़ने वाले कई विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। वहीं गणित और विज्ञान जैसे विषयों में कई छात्रों ने शत-प्रतिशत अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। संस्थान के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक बिपिन सिंह ने छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता सही मार्गदर्शन, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है।
छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करता है तैयार
उन्होंने कहा कि प्री-फाउंडेशन स्तर पर मजबूत आधार ही आगे चलकर NEET और JEE जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता की नींव रखता है। वहीं सहायक निदेशक रंजय सिंह ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य केवल परीक्षा पास कराना नहीं, बल्कि छात्रों को मानसिक और अकादमिक रूप से प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करना है।
28 साल से छात्रों को दे रहा शिक्षा
आर एंड डी हेड आनंद वत्स ने बताया कि संस्थान में नवीनतम प्रतियोगी पैटर्न के अनुसार अध्ययन सामग्री, नियमित टेस्ट और व्यक्तिगत मार्गदर्शन दिया जाता है, जिससे छात्र शुरुआत से ही प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार होते हैं। अकादमिक हेड गौरव सिंह ने कहा कि कक्षा 10 का परिणाम छात्रों के भविष्य की दिशा तय करता है और संस्थान का प्रयास रहता है कि हर छात्र की अवधारणा मजबूत हो। गौरतलब है कि गोल इंस्टीट्यूट पिछले 28 वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय है और प्री-फाउंडेशन कोर्स के माध्यम से छात्रों को शुरुआती स्तर से ही प्रतिस्पर्धात्मक माहौल के लिए तैयार करता आ रहा है।
टॉपर्स की सूची
मेधा भार्गव – 98.0%
सक्षम राज – 97.6%
मोनिका आनंद – 97.0%
आदित्य राज – 96.0%
आदित्य वैभव – 96.0%
ओंकार कुमार – 95.8%
तनिष्का सिंह – 95.4%
नयन श्रीवास्तव – 95.2%
सृष्टि सूर्या – 94.4%
प्रज्ञान सिंह – 93.4%
शौर्य कश्यप – 91.8%
अक्षरा गुप्ता – 91.8%
समीक्षा कुमारी – 91.4%
रिया कुमारी – 90.4%
अनुष्का कुमारी – 90.2%