सरकार ने माता सीता महिला विश्वविद्यालय की योजना को फिलहाल रोका: चुनाव प्रक्रिया के बाद हितधारकों के सुझावों पर होगा विचार

बिहार सरकार ने प्रस्तावित सीता महिला विश्वविद्यालय की योजना को फिलहाल स्थिगित कर दिया है। सरकार की ओर से दी गई सूचना के अनुसार चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद इसपर विचार किया जाएगा....

AI जेनेरेट - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

Patna : राज्य सरकार ने पटना में प्रस्तावित 'माता सीता महिला विश्वविद्यालय' (Maa Sita Women's University) के गठन से जुड़ी अगली कार्यवाहियों और प्रक्रियाओं को फिलहाल रोक दिया है. मुख्यमंत्री सचिवालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, चल रही चुनाव प्रक्रिया के पूरा होने के बाद ही इस संबंध में आगे के कदम उठाए जाएंगे और हितधारकों (स्टेकहोल्डर्स) के सुझावों पर विचार किया जाएगा. 


चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने के बाद होगी आगे की कार्यान्वयन प्रक्रिया

कैबिनेट के फैसले के मुताबिक, उच्च शिक्षा विभाग को यह निर्देश दिया गया है कि वह कोई भी अंतिम निर्णय लेने से पहले सभी संबंधित पक्षों के सुझावों की समीक्षा करे. विश्वविद्यालय की संरचना, प्रशासनिक रूप-रेखा और अन्य व्यवस्थाओं पर अंतिम निर्णय चुनाव के बाद होने वाली वार्ताओं और विचार-विमर्श के पश्चात ही लिया जाएगा. 


बिहार स्पेशलाइज्ड यूनिवर्सिटीज एक्ट, 2026 के तहत मिली थी मंजूरी

गौरतलब है कि राज्य मंत्रिमंडल ने इससे पहले 'बिहार स्पेशलाइज्ड यूनिवर्सिटीज एक्ट, 2026' के अंतर्गत इस प्रस्तावित महिला विश्वविद्यालय के गठन को मंजूरी दी थी. 


हालांकि, नियमित अंगीभूत कॉलेजों के संकाय सदस्यों और शिक्षकों द्वारा संगठनात्मक बदलावों, प्रशासनिक पुनर्गठन तथा संस्थागत स्वायत्तता को लेकर चिंता जताए जाने के बाद इस योजना का विरोध भी देखने को मिला था. 


प्रिय दर्शन की रिपोर्ट