Bihar Teacher News: बिहार के सरकारी शिक्षकों को मिली बड़ी सौगात, अब इस छुट्टी में नहीं जोड़ा जाएगा रविवार का अवकाश, शिक्षा मंत्री का ऐलान

Bihar Teacher News: बिहार विधान परिषद में सरकारी शिक्षकों को बड़ी सौगात मिली है। सदन में शिक्षा मंत्री ने ऐलान किया है कि अब रविवार का अवकाश शिक्षकों के आकस्मिक अवकाश में नहीं जोड़ा जाएगा।

सदन में शिक्षा मंत्री का ऐलान - फोटो : News4nation

Bihar Teacher News: बिहार विधानसभा में शिक्षकों के आकस्मिक अवकाश (Casual Leave) के दौरान रविवार को छुट्टी में जोड़ने का मामला उठाया गया। सदन में यह सवाल रखा गया कि वर्तमान व्यवस्था में आकस्मिक अवकाश लेने पर बीच में पड़ने वाले रविवार को भी अवकाश में शामिल कर लिया जाता है, जिससे शिक्षकों के छुट्टी दिवस कम हो जाते हैं।

ई-शिक्षा कोष में सुधार की मांग

सदस्यों ने कहा कि ई-शिक्षा कोष पोर्टल में तकनीकी सुधार किया जाए, ताकि आकस्मिक अवकाश के दौरान पड़ने वाले रविवार और अन्य राजकीय अवकाश को छुट्टी में न जोड़ा जाए। इस व्यवस्था को शिक्षकों के हित के विरुद्ध बताते हुए इसमें तत्काल संशोधन की मांग की गई। सदन में इसको लेकर जबरदस्त बवाल भी हुआ। 

शिक्षा मंत्री का जवाब

जिसके बाद शिक्षा मंत्री ने सदन में स्पष्ट कहा कि आकस्मिक अवकाश के दौरान रविवार को जोड़ना गलत है। उन्होंने आश्वासन दिया कि इसमें तत्काल सुधार किया जाएगा। मंत्री ने कहा कि अब आकस्मिक अवकाश के दौरान पड़ने वाले रविवार और अन्य अवकाश को छुट्टी की गणना में शामिल नहीं किया जाएगा। इसके लिए ई-शिक्षा कोष प्रणाली में आवश्यक तकनीकी संशोधन किए जाएंगे। सरकार के इस आश्वासन के बाद शिक्षकों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

पटना से अभिजीत की रिपोर्ट