Bihar News : तेजस्वी यादव पर HAM का तीखा हमला, राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण ने रिहैबिलिटेशन सेंटर और साइकियाट्रिस्ट की बताया जरूरत'

Bihar News : हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (HAM) के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण ने कहा की तेजस्वी प्रसाद यादव को रिहैबिलिएसन सेंटर और साइकट्रिस्ट की आवश्यकता है...........पढ़िए आगे

तेजस्वी पर हमला - फोटो : SOCIAL MEDIA

PATNA : केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी को भूलवश श्रद्धांजलि देने के मामले में बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव चौतरफा घिर गए हैं। इस कड़ी में हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (HAM) के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण ने तेजस्वी यादव पर तीखा जुबानी हमला बोला है। श्याम सुंदर शरण ने कटाक्ष करते हुए कहा कि तेजस्वी प्रसाद यादव की राजनीतिक स्थिति को देखते हुए उन्हें तुरंत रिहैबिलिटेशन सेंटर (पुनर्वास केंद्र) और एक साइकियाट्रिस्ट (मनोचिकित्सक) की आवश्यकता है। 

उन्होंने कहा कि हालिया चुनाव में जनता द्वारा बुरी तरह नकारे जाने के बाद से उनका राजनीतिक आत्मविश्वास पूरी तरह डगमगा चुका है। शरण ने आगे कहा कि पर्वत पुरुष बाबा दशरथ मांझी की पुण्यतिथि के अवसर पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी को श्रद्धांजलि देना बेहद चिंताजनक है। यह घटना तेजस्वी यादव की राजनीतिक गंभीरता और संवेदनशीलता पर बहुत बड़ा सवालिया निशान खड़ा करती है।

HAM प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि एक जिम्मेदार नेता प्रतिपक्ष से इस तरह की गंभीर और गैर-जिम्मेदाराना भूल की बिल्कुल भी अपेक्षा नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में बयानबाजी करते समय न्यूनतम संवेदनशीलता का ध्यान रखा जाना आवश्यक है।

अंत में शरण ने आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि लालू यादव को अब आत्ममंथन करना चाहिए कि आखिर उनकी राजनीतिक विरासत बिहार को किस दिशा में ले जा रही है और उनके नेतृत्व में पार्टी की क्या स्थिति बन रही है।