हरीश द्विवेदी बने बिहार BJP प्रभारी, संगीता यादव और रोहन गुप्ता को सह प्रभारी
नई जिम्मेदारियों के बाद बिहार भाजपा के संगठनात्मक कामकाज में इन नेताओं की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। राज्य में पार्टी के संगठन, कार्यकर्ताओं और आगामी राजनीतिक गतिविधियों के बीच समन्वय को लेकर नई टीम काम करेगी।
Bihar BJP : भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक स्तर पर बड़ा बदलाव करते हुए बिहार के लिए नई जिम्मेदारियां तय की हैं। पार्टी की ओर से जारी प्रभारियों की सूची के मुताबिक हरीश द्विवेदी को बिहार भाजपा का प्रभारी बनाया गया है। वहीं, संगीता यादव और रोहन गुप्ता को बिहार के सह प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पार्टी की राष्ट्रीय टीम में उनके साथ कई अन्य नेताओं को भी महत्वपूर्ण संगठनात्मक दायित्व सौंपे गए हैं।
संगीता यादव और रोहन गुप्ता बने सह प्रभारी
बिहार संगठन के लिए संगीता यादव और रोहन गुप्ता को सह प्रभारी बनाए जाने की जानकारी भी सामने आई है। दोनों नेताओं को बिहार में संगठन से जुड़े कार्यों में प्रभारी के साथ समन्वय की जिम्मेदारी दी जाएगी।
संगठन को लेकर बढ़ेगी सक्रियता
नई जिम्मेदारियों के बाद बिहार भाजपा के संगठनात्मक कामकाज में इन नेताओं की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। राज्य में पार्टी के संगठन, कार्यकर्ताओं और आगामी राजनीतिक गतिविधियों के बीच समन्वय को लेकर नई टीम काम करेगी। बता दें कि भाजपा ने अगस्त में अपनी नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान किया था, जिसमें हरीश द्विवेदी को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया था। इसके साथ ही संगीता यादव और रोहन गुप्ता को राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी दी गई थी।