हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (से) ने जारी की बिहार प्रदेश कमिटी एवं जिलाध्यक्षों की नई सूची, प्रदेश अध्यक्ष ने किया एलान

हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) ने अपने संगठनात्मक ढांचे को धार देने के लिए बड़ी घोषणा की है। पार्टी ने संगठन को और अधिक मजबूत करने के लिए अपनी नई बिहार प्रदेश कमिटी तथा सभी जिला अध्यक्षों की आधिकारिक सूची जारी की है....

HAM की बिहार प्रदेश कमिटी एवं जिलाध्यक्षों की नई सूची जारी- फोटो : नरोत्तम कुमार

Patna : राजधानी पटना के 12M स्टैंड रोड स्थित पार्टी केंद्रीय कार्यालय में शुक्रवार को हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) ने अपने संगठनात्मक ढांचे को धार देने के लिए बड़ी घोषणा की है। पार्टी ने संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं व्यापक जनाधार से जोड़ने के उद्देश्य से अपनी नई बिहार प्रदेश कमिटी तथा सभी जिला अध्यक्षों की आधिकारिक सूची जारी कर दी है।


संतोष कुमार सुमन और जीतन राम मांझी के नेतृत्व में संगठन का विस्तार

पार्टी नेतृत्व के अनुसार, संरक्षक सह केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी और राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार सुमन के मार्गदर्शन में हम (से) का निरंतर विस्तार हो रहा है। इसी कड़ी में जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाने और जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के लिए नई टीम का गठन किया गया है।


प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार और राजेश पांडेय ने साझा की नई सूची

आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री अनिल कुमार और राष्ट्रीय प्रधान महासचिव राजेश पांडेय ने संयुक्त रूप से नई संगठनात्मक सूची का ऐलान किया। दोनों नेताओं ने बताया कि नई कमिटी में समाज के सभी वर्गों और निष्ठावान कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी गई है।


प्रदेश कमिटी का नया स्वरूप:

  • प्रदेश उपाध्यक्ष: 18
  • प्रदेश महासचिव: 38
  • कोषाध्यक्ष: 01
  • प्रदेश सचिव: 27
  • मीडिया प्रभारी: 02
  • प्रदेश कार्यसमिति सदस्य: 16


इसके साथ ही राज्य के सभी जिलों में पार्टी का जनाधार बढ़ाने के लिए नए जिलाध्यक्षों के नामों की भी घोषणा की गई है। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि नई टीम आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों और जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर सड़क से सदन तक मजबूती से अपनी बात रखेगी।



नरोत्तम की  रिपोर्ट