Bihar assembly election - Ip gupta की इंडियन इनक्लूसिव पार्टी 'इंडी' गठबंधन में शामिल, इतने सीटों पर पार्टी ने किया दावा

Patna : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले 'इंडिया' (INDIA) गठबंधन को बड़ी मजबूती मिली है। आज इंडियन इनक्लूसिव पार्टी (Indian Inclusive Party) आधिकारिक तौर पर 'इंडिया' ब्लॉक का हिस्सा बन गई है। आज पार्टी ने इसकी घोषणा कर दी है। आईपी गुप्ता ने कुछ दिन पहले ही इस बात का संकेद दे दिया था कि वह महागठबंधन में शामिल होंगे। 

यह घोषणा इंडियन इनक्लूसिव पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरेंद्र सिंह कुशवाहा की उपस्थिति में की गई, जिससे गठबंधन में नए साथी के जुड़ने की खबर पर मुहर लग गई।

कितनी सीटों लड़ेंगे चुनाव

जानकारी के अनुसार आईपी गुप्ता ने तेजस्वी के सामने 15 सीटों की मांग की है। हालांकि तेजस्वी यादव कितनी सीटं आईआईपी को देंगे, इसको लेकर अभी बातचीत जारी  है। पार्टी की तरफ से बताया गया कि जल्द ही इसको लेकर जानकारी दी जाएगी। 

वहीं महागठबंधन के नेताओं का मानना है कि IIP के जुड़ने से सामाजिक समीकरण और मजबूत होंगे और यह फैसला एनडीए गठबंधन को कड़ी टक्कर देगा।

हरेंद्र सिंह कुशवाहा ने जताया आभार


इंडियन इनक्लूसिव पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरेंद्र सिंह कुशवाहा ने 'इंडिया' गठबंधन में शामिल होने पर खुशी जाहिर की। उन्होंने तेजस्वी यादव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी पार्टी गठबंधन को मजबूत करने और बिहार में जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगी।

इस विलय को बिहार में विपक्षी गठबंधन के विस्तार और आगामी चुनावों के लिए उसकी तैयारियों को दर्शाने वाले एक बड़े राजनीतिक घटनाक्रम के रूप में देखा जा रहा है।